फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Metro will get identity with special logo and tag line

Gurugram News: गुरुग्राम मेट्रो को खास लोगो और टैग लाइन से मिलेगी पहचान

Sun, 07 Jul 2024 02:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Gurugram Metro will get identity with special logo and tag line
21 जुलाई तक डिजाइन व टैग लाइन बनाकर भेजें , 40 हजार व 10 हजार मिलेगा इनाम
विज्ञापन

मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो की एक अलग पहचान होगी और इसे एक खास लोगो और टैग लाइन से भी पहचाना जाएगा। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एचएमआरटीसी) गुरुग्राम मेट्रो के लिए लोगो और टैग लाइन आइडिया के लिए प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। 21 जुलाई तक लोगो और टैग लाइन बनाकर भेजे जा सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ लोगो के लिए 40,000 रुपये और टैगलाइन (स्लोगन) के लिए 10,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ने ओल्ड गुरुग्राम में मेट्रो परियोजना के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड कंपनी बनाई है। अब जीएमआरएल की ओर से मेट्रो रेल संबंधी योजनाओं को सिरे चढ़ाया जा रहा है। पुराने शहर से जोड़ने वाली 28.05 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन पर 27 स्टेशन होंगे। दूसरी ओर एचएमआरटीसी की ओर से गुरुग्राम मेट्रो के लिए लोगो और टैग लाइन पर भी काम चल रहा है। इसके लिए https://hmrtc.org.in पर लोगो और टैग लाइन आइडिया के लिए प्रतियोगिता शुरू की गई है। मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि इच्छुक लोगों को लोगो और टैग लाइन बनाकर पोर्टल पर अपलोड करना होगा। 21 जुलाई तक लोगो व टैग लाइन भेज सकते हैं। शनिवार तक पोर्टल पर करीब 924 लोग लोगो और टैग लाइन बनाकर भेज चुके हैं। रचनात्मक लोगो और कंपनी के सार को बताने वाली एक आकर्षक टैगलाइन सहित गुरुग्राम मेट्रो को पहचान प्रदान करने के लिए प्रविष्टियां मांगी गई है। प्रतिभागियों को लोगो को केवल जेपीईजी /पीएनजी प्रारूप में अपलोड करना होगा। टैगलाइन हिंदी या अंग्रेजी में 10 शब्दों से कम होनी चाहिए। डीजीएम निखिल ने बताया कि मेट्रो को लेकर कई स्तर पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

----
मिट्टी के नमूने लेने का कार्य पूरा
पुराने शहर को जोड़ने वाली मेट्रो परियोजना के लिए मिट्टी के नमूने लेने का कार्य पूरा हो चुका है। सेंजर्स जियोटेक्निका कंपनी ने पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक 120 जगहों से मिट्टी के नमूने लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं। मिट्टी की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर गुरुग्राम मेट्रो को मिलने की उम्मीद है। जांच कंपनी के बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मिट्टी के नमूनों की लैब में जांच चल रही है। गुरुग्राम मेट्रो के अनुसार मिट्टी की गुणवत्ता के आधार पर पिलर्स समेत अन्य स्ट्रक्चर की डिजाइन बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे स्टेशन

मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से आगे मेट्रो का विस्तार होना है। इस लाइन पर सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर-5 , अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5 व साइबर सिटी समेत अन्य स्टेशन शामिल हैं।


----

20 पदों पर भर्ती का मौका
गुरुग्राम मेट्रो ने बीस पदाें के लिए वैकेंसी निकाली है। इसमें निदेशक रोलिंग एंड इलेक्ट्रिकल, निदेशक प्रोजेक्ट, निदेशक फाइनेंस, सीपीएम सिविल, जेजीएम डिजाइन, डीजीएम सिविल, सहायक मैनेजर सिविल, जीएम एसएंडटी, डीजीएम एस एंड टी, जीएम इलेक्ट्रिकल , डीजीएम इलेक्ट्रिकल, डीजीएम रोलिंग स्टॉक, जीएम आपरेशन, जीएम एचआर, डीजीएम एचआर, जीएम कंटेक्ट, डीजीएम आर्किंटेक्ट, डीजीएम पर्यावरण, पीआरओ व जीएम रोलिंग स्टॉक शामिल है। इसके लिए 31 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। पूरी जानकारी एचएचआरटीसी के पोर्टल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed