फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Metro: Land measurement for Phase 2 beginsGurugram Metro: Land measurement for Phase 2 begins

गुरुग्राम मेट्रो : दूसरे चरण के लिए जमीन की पैमाइश शुरू

Tue, 20 Jan 2026 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Gurugram Metro: Land measurement for Phase 2 beginsGurugram Metro: Land measurement for Phase 2 begins
कॉरिडोर की तस्वीर होगी साफ, सेक्टर नौ से साइबर सिटी तक होनी है पैमाइश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम ने मेट्रो के दूसरे चरण के लिए जमीन की पैमाइश मंगलवार से शुरू कर दी है। दूसरे चरण में सेक्टर नौ से साइबर सिटी तक जमीन की पैमाइश की जानी है। पहले दिन बसई आरओबी से ईएसआई अस्पताल तक की गई। इसमें मेट्रो कॉरिडोर के लिए तय जगह मिली है।
एचएसवीपी के जेई ललित हंस ने बताया कि पैमाइश के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि कॉरिडोर में क्या आ रहा है। उन्होंने बताया कि बसई आरओबी से ईएसआई अस्पताल तक कॉरिडोर में कोई मकान नहीं आ रहा है। बुधवार को सेक्टर चार तक जमीन की पैमाइश की जाएगी। जेई ने बताया कि दूसरे चरण में साइबर सिटी तक जमीन की पैमाइश की जानी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कॉरिडोर की जगह को मार्क किया जा रहा है। इस दौरान जेई ललित हंस, पटवारी योगेंद्र व सूरत व जीएमआरएल के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बता दें मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो का निर्माण किया जाना है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक मेट्रो का निर्माण चल रहा है। सेक्टर 44 से हीरो होंडा तक मेट्रो सड़क के सेंट्रल वर्ज से आ रही है, ऐसे में इस दौरान जमीन को लेकर अड़चन नहीं है। हीरो होंडा से बसई तक पिछले सप्ताह पैमाइश की गई थी। इस दौरान कॉरिडोर में आ रहे भवनों समेत अन्य की जानकारी ली गई थी। अब इन कब्जों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर नौ में आ रहे मकान

हरियाणा सरकार जमीन अधिग्रहण के लिए नई पॉलिसी लागू की है ताकि मेट्रो के विस्तार में जमीन खरीदने में आने वाली दिक्कतों को दूर किया जा सके। पॉलिसी को लागू करने की देखरेख डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में 11 अधिकारियों की एक जमीन खरीदने वाली कमेटी करेगी। सेक्टर 9 में चार घर मेट्रो के अलाइनमेंट में आ रहे हैं। एचएसवीपी की ओर से मकान मालिकों से बातचीत चल रही है। इसके अलावा तीन अन्य जगहों पर भी जमीन की जरूरत होगी। जीएमआरएल के एक अधिकारी ने बताया कि फेज दो में मेट्रो निर्माण को जल्द सिरे चढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में मेट्रो स्टेशन समेत अन्य के लिए जमीन की जरूरत होगी। ऐसे में पैमाइश होने पर जमीन संबंधी तस्वीर साफ हो जाएगी और इसी अनुसार कदम उठाए जाएंगे। दूसरे चरण में धनी आबादी से मेट्रो को जाना है। ऐसे में पैमाइश से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed