{"_id":"6268cf2ce35b05082a55862e","slug":"gurugram-manesar-fire-in-scrap-still-burning-after-36-hours-many-fire-brigades-on-spot-pollution-level-also-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे बाद भी सुलग रहा मानेसर: दूसरे दिन भी जारी है आग बुझाने का कार्य, 25 एकड़ में सबकुछ जलकर राख, बेतहाशा बढ़ा प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे बाद भी सुलग रहा मानेसर: दूसरे दिन भी जारी है आग बुझाने का कार्य, 25 एकड़ में सबकुछ जलकर राख, बेतहाशा बढ़ा प्रदूषण
Wed, 27 Apr 2022 10:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मानेसर (गुरुग्राम)
अमर उजाला नेटवर्क, मानेसर (गुरुग्राम)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:35 AM IST
सार
आग लगने के चलते इलाके में प्रदूषण का स्तर बेतहाशा बढ़ गया है। बुधवार को शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़कर 342 पर पहुंच गया। इसके चलते आसपास के लोगों को सांस लेने में भी काफी तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जारी है आग बुझाने का काम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम से सटे मानेसर के आईएमटी-6 इलाके में मंगलवार को लगी आग को बुझाने का कार्य बुधवार को भी जारी है। आग लगने के कारण करीब 25 एकड़ के इलाके में सब कुछ जलकर राख हो गया है। बुधवार को सुबह से ही अग्निशमन कर्मचारी व पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
आग लगने के कारण न सिर्फ झुग्गियों-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों का सामान जला बल्कि मौके पर बड़ी संख्या में वाहन भी जल गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक वहां पर बड़ी संख्या में उद्योगों से निकलने वाले कंटेनर रखे थे जिनमें ब्लास्ट भी होता रहा।
विज्ञापन
बेतहाशा बढ़ा प्रदूषण का स्तर
आग लगने के चलते इलाके में प्रदूषण का स्तर बेतहाशा बढ़ गया है। बुधवार को शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़कर 342 पर पहुंच गया। सुबह के समय इलाके में चारों तरफ धुआं नजर आया जिससे जल्द प्रदूषण में गिरावट के आसार नहीं हैं। इसके चलते आसपास के लोगों को सांस लेने भी काफी तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन