{"_id":"63c80e68edd4790b786c959b","slug":"gurugram-hindi-news-girl-beat-the-young-man-for-indecency-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील फब्तियां कस रहा था मनचला: अभद्रता करने पर युवती ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा, आरोपी को पिटता देख दोस्त फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील फब्तियां कस रहा था मनचला: अभद्रता करने पर युवती ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा, आरोपी को पिटता देख दोस्त फरार
Wed, 18 Jan 2023 08:51 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 18 Jan 2023 08:51 PM IST
सार
दादरी कोतवाली के गेट के सामने मुख्य तिराहे पर बस स्टैंड है। बुधवार को दादरी निवासी छात्रा बस का इंतजार कर रही थी। तभी एक युवक दोस्त के साथ आकर पास में खड़ा हो गया। उसने युवती पर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम के दादरी जीटी रोड पर मुख्य तिराहे पर बस के इंतजार में खड़ी युवती पर एक युवक अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। आरोपी अभद्रता करने लगा। इस पर युवती आग बबूला हो गई। उसने आरोपी को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ ने भी युवती का उत्साह बढ़ा दिया। युवती आरोपी को पीटते हुए थाने ले गई। यह देख आरोपी का दोस्त फरार हो गया।
विज्ञापन
दादरी कोतवाली के गेट के सामने मुख्य तिराहे पर बस स्टैंड है। बुधवार को दादरी निवासी छात्रा बस का इंतजार कर रही थी। तभी एक युवक दोस्त के साथ आकर पास में खड़ा हो गया। उसने युवती पर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। युवती ने विरोध करने पर भी युवक नहीं माना। हौसला दिखाते हुए युवती ने चप्पल निकालकर आरोपी की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
युवक को पिटता देख उसका दोस्त मौके से फरार हो गया। मौके पर भीड़ जुट गई। भीड़ एकत्र होने पर युवती ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर आरोपी की पिटाई की। युवक बार-बार माफ करने की गुहार लगाता रहा। युवती उसका कॉलर पकड़कर थाने के अंदर ले गई। वहां पुलिस को और घटना की जानकारी दी। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन