{"_id":"61a982655fef4c3b0a1c8b6c","slug":"gurugram-five-people-killed-one-seriously-injured-after-car-collided-with-a-brick-plank-on-the-roadside","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सड़क किनारे लगे ईट के चट्टे से टकराई कार, पांच लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सड़क किनारे लगे ईट के चट्टे से टकराई कार, पांच लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Fri, 03 Dec 2021 08:06 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 03 Dec 2021 08:06 AM IST
सार
हरसरू रेलवे स्टेशन-साढराना मार्ग पर एक जगह सड़क किनारे ईट का चट्टा लगा हुआ था। गुरुवार रात लगभग एक बजे एक तेज स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर इस चट्टे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ये लोग किसी शादी समारोह से लौट रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम में गुरुवार रात हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हरसरू रेलवे स्टेशन-साढराना मार्ग पर एक जगह सड़क किनारे ईट का चट्टा लगा हुआ था। गुरुवार रात लगभग एक बजे एक तेज स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर इस चट्टे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ये लोग किसी शादी समारोह से लौट रहे हैं।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के कनीना क्षेत्र की है गाड़ी
पुलिस ने बताया कि गाड़ी का नंबर महेंद्रगढ़ के कनीना क्षेत्र के एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। हालांकि मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिए हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि ये लोग किसी निजी अस्पताल के कर्मी लग रहे हैं। पुलिस सभी लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन