फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Firozpur Jhirka MLA Maman Khan alleges cow protectors threatened him not to enter the assembly

गुरुग्राम: फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान का आरोप- गोरक्षकों ने दी विधानसभा में नहीं घुसने की धमकी

Fri, 06 May 2022 08:42 AM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, गुरुग्राम
पीटीआई, गुरुग्राम Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 06 May 2022 08:42 AM IST
सार

खान ने दावा किया कि गोरक्षकों ने वीडियो जारी किया है और उनके हालिया बयान कि 'नूंह स्थित गांव में क्रूर गोरक्षकों को नहीं आने दिया जाएगा' के लिए तीन व्यक्तियों ने उन्हें धमकी दी है।

विज्ञापन
Gurugram Firozpur Jhirka MLA Maman Khan alleges cow protectors threatened him not to enter the assembly
फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान इंजीनियर - फोटो : फेसबुक

विस्तार

नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका सीट से विधायक मामन खान ने दावा किया है कि गोरक्षकों ने उन्हें हरियाणा विधानसभा में नहीं घुसने की चेतावनी दी है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि अगर उन्हें या उनके परिवार को कुछ होता है तो इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होगी।

विज्ञापन


मामन खान ने कहा कि उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर उनसे इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया, ''इन कट्टरपंथियों से राज्य में अगर एक विधायक सुरक्षित नहीं है तो आप आम आदमी के लिए क्या उम्मीद करते हैं? मैंने एक जनप्रतिनिधि के तौर पर कहा था कि हम बर्बरता और ताकत व हथियारों का अनाधिकृत प्रयोग नहीं होने देंगे। इसमें गलत क्या है?''

विज्ञापन
विज्ञापन

खान ने दावा किया कि गोरक्षकों ने वीडियो जारी किया है और उनके हालिया बयान कि 'नूंह स्थित गांव में क्रूर गोरक्षकों को नहीं आने दिया जाएगा' के लिए तीन व्यक्तियों ने उन्हें धमकी दी है।

नूंह के उपायुक्त अजय कुमार ने लोगों से कानून व्यवस्था का पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, ''हमने दोनों समुदायों से बात की है और सुनिश्चित किया है कि हम कानून व्यवस्था भंग नहीं होने देंगे।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed