{"_id":"6260004f9d91616fc60de82a","slug":"gurugram-fire-service-will-have-101-metre-sky-lift-gurgaon-news-noi6439108145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमकल विभाग के पास होगी 101 मीटर तक जाने वाली स्काई लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमकल विभाग के पास होगी 101 मीटर तक जाने वाली स्काई लिफ्ट
विज्ञापन
गुरुग्राम दमकल विभाग के पास होगी 101 मीटर तक जाने वाली स्काई लिफ्ट
गुरुग्राम। दमकल विभाग के पास जल्द ही 101 मीटर ऊंचाई तक जाने वाली स्काई लिफ्ट उपलब्ध हो जाएगी। इस दिशा में सरकार ने पहल शुरू कर दी है। दमकल विभाग के पास फिलहाल 42 मीटर ऊंचाई तक जाने वाली स्काई लिफ्ट है। इसके अलावा डीएलएफ की दमकल शाखा के पास 90 मीटर ऊंचाई तक जाने वाली स्काई लिफ्ट मौजूद है, जो आवश्यकता पड़ने पर उपयोग में लाई जाती है।
बुधवार को अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के समापन के अवसर पर नगर-निगम के अतिरिक्त आयुक्त जयदीप कुमार ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर दमकल उपकरणों और फायर ड्रिल का प्रदर्शन भी किया गया। दमकल कर्मियों ने प्रदर्शन के दौरान विभिन्न उपकरणों के माध्यम से आग बुझाने का प्रदर्शन किया। आग लगने के दौरान बिल्डिंग में फंसे लोगों को उतारने की मॉकड्रिल की गई।
इसी क्रम में दमकल वाहनों और स्काई लिफ्ट का भी प्रदर्शन किया गया। दमकल विभाग के उपनिदेशक (तकनीक) गुलशन कालरा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष भारत में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। यह उन शहीद अग्निशमन अधिकारियों और कर्मचारियों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने 14 अप्रैल 1944 को मुंबई डॉकयार्ड में लगी भयंकर आग को बुझाते हुए वीरगति प्राप्त की थी। इस अवसर पर नगर निगम और दमकल विभाग के अधिकारियों सहित डीएलएफ, मारुति सुजुकी, एयर फोर्स स्टेशन के प्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद थे।