फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gurugram faridabad road will be elevated

एलिवेटेड होगा गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड, बनेंगे तीन नए पुल

Sun, 09 Aug 2020 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
gurugram faridabad road will be elevated
गुरुग्राम। जिले से फरीदाबाद जाने वाले रोड को लोक निर्माण विभाग एलिवेटेड बनाएगा। तीन मुख्य चौराहों पर पुल बनाए जाएंगे इसमें दो पुल जिले में व एक पुल फरीदाबाद क्षेत्र में होगा। अधिकारियों ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट ( डीपीआर) तैयार करने के लिए सरकार से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता राजीव यादव ने बताया कि इस रोड पर वर्तमान में गांव बंधवाड़ी में एक पुल बनाया जा रहा है। भविष्य को देखते हुए यहां तीन मुख्य चौराहे चिन्हित किए गए हैं जहां पुल की आवश्यकता होगी इसमें घाटा मोड़ टी प्वाइंट, ग्वाल पहाड़ी व फरीदाबाद जिले का पाली चौक शामिल है। घाटा मोड़ को एलिवेटेड करने की मांग लोगों द्वारा की जा रही है। उन्होंने भविष्य योजना देखते हुए इन तीनों चौराहों को चिन्हित कर एलिवेटेड बनाने की योजना बनाई। डीपीआर बनवाई जा रही है जिसमें करीब 25 लाख रुपये का खर्च आएगा। यदि तीनों की डीपीआर अलग-अलग समय में तैयार करवाई जाती है तो यह खर्च 60 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। योजना को अलग-अलग चरण में सिरे चढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed