फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gurugram estranged woman doctor alleges husband and father in law of tracking her through gps device

गुरुग्राम: महिला डॉक्टर का बड़ा आरोप- पति और ससुर ने कार में लगवाया जीपीएस, कर रहे जासूसी, हो सकती है मेरी हत्या

Wed, 29 Sep 2021 11:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 29 Sep 2021 11:32 AM IST
सार

महिला का कहना है कि जो भी ये डिवाइस उसकी कार में रखा है, वो पीछा कर रहा है और प्राइवेसी लीक कर रहा है। महिला ने शक जताया है कि कोई हर समय उसका पीछा कर रहा है। 

विज्ञापन
gurugram estranged woman doctor alleges husband and father in law of tracking her through gps device
gps

विस्तार

गुरुग्राम में महिला डॉक्टर की कार में चुपके से जीपीएस डिवाइस लगा उसकी मूवमेंट ट्रैक करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने अपने पति, ससुर पर चुपके से कार में इसे लगवाने का शक जताया है। महिला का कहना है कि कार की एक चाबी सफाई करने वाले युवक के पास भी रहती है। हो सकता है उससे मिलकर पति ने ये डिवाइस लगवाया हो।

विज्ञापन


पेश शिकायत पर सेक्टर-56 थाना में आईटी एक्ट, पीछा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शिकायत देने वाली महिला डॉक्टर सेक्टर-57 क्षेत्र की रहने वाली है। रविवार को वह अपनी कार में सेक्टर-69 में मरीज देखने जा रही थी। वहां पर महिला को इंतजार करने को कहा गया। महिला अपनी कार में ही मोबाइल पर बात करने के बाद अपना हाथ स्टेयरिंग के नीचे खाली जगह में रख रही थी। लेकिन मोबाइल वहां खाली जगह में नहीं गया। 
विज्ञापन


स्टेररिंग के नीचे झुक कर देखा तो लगा था काला बॉक्स
डॉक्टर ने झुककर चेक किया तो देखा कि वहां पर काले रंग का बॉक्स था। महिला ने जांच की तो वो जीपीएस था। डॉक्टर अपने घर पहुंची और अपने परिवार को इस बारे में बताया। डिवाइस की फोटो खींच महिला ने भाई को भेजी तो भाई ने बताया कि ये ट्रैकर जीपीएस डिवाइस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिवाइस खोलकर महिला ने उसमें से सिम निकाली। महिला का कहना है कि जो भी ये डिवाइस उसकी कार में रखा है, वो पीछा कर रहा है और प्राइवेसी लीक कर रहा है। महिला ने शक जताया है कि कोई हर समय उसका पीछा कर रहा है। 


जान को बताया खतरा
महिला ने अपनी जान को भी खतरा बताया और कहा कि उसकी हत्या भी हो सकती है। महिला का कहना है कि उसके पति के साथ कोर्ट केस चल रहा है। पति व ससुर पर ही महिला ने शक जताया है। उसका कहना है कि उसे सफाईकर्मी पर भी शक है कि पति और ससुर के साथ मिलकर उसने ये डिवाइस कार में रखा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed