{"_id":"6190ed6e259b7f6b5d091d69","slug":"gurugram-employee-at-jweller-shop-swallows-gold-for-theft-metal-detector-detected-it-came-out-with-stool","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब चोर: चोरी करने के लिए कर्मी ने निगला सोना, मल के रास्ते निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब-गजब चोर: चोरी करने के लिए कर्मी ने निगला सोना, मल के रास्ते निकला
Sun, 14 Nov 2021 04:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी
मनोज कुमार, अमर उजाला, गुरुग्राम
मनोज कुमार, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 14 Nov 2021 04:35 PM IST
सार
कंपनी में ही उसका एक्सरे कराया गया, जिसमें उसके पेट में सोने का टुकड़ा मिलने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : https://www.pexels.com/
विस्तार
गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में सोने के आभूषण बनाने वाली कंपनी कुंदन रिफाइनरी में सोना चोरी करने के लिए एक कर्मचारी ने अजीब तरीका अपनाया। उसने 1.6 ग्राम सोने के टुकड़े को निगल लिया। हालांकि कंपनी से बाहर जाते वक्त गेट पर मेटल डिटेक्टर की जांच में वह पकड़ा गया। कर्मचारी का एक्सरे कराया गया। इसके बाद चोरी की पुष्टि होने पर मानेसर थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया। कर्मचारी के मल से चोरी किए गए सोने के टुकड़े को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
रिफाइनरी के मैनेजर अंकित गोयल ने पुलिस को बताया है कि रिफायनरी ज्वेलरी डिपार्टमेंट में फाइलिंग का काम करने वाले पश्चिम बंगाल के नदिया निवासी सुब्रता ने बृहस्पतिवार को चोरी के उद्देश्य से 1.6 ग्राम सोने का टुकड़ा निगल लिया। काम समाप्त होने के बाद जब वह कंपनी के गेट से निकलने लगा तो वहां लगी मेटल डिटेक्टर मशीन में सायरन बज गया। इसके बाद सुब्रता की तलाशी ली गई तो सोना नहीं मिला।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर उसने बताया कि सोना उसने निगल लिया है। फिर कंपनी में ही उसका एक्सरे कराया गया, जिसमें उसके पेट में सोने का टुकड़ा मिलने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद शुक्रवार सुबह उसके मल से सोने के टुकड़े को बरामद कर लिया। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
ज्वेलरी शॉप में होते रहते हैं ऐसे मामले
कंपनी के मैनेजर ने बताया कि छोटी-छोटी ज्वेलरी शॉप में सोने की चोरी के लिए मजदूर या अन्य कर्मी इस तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं, लेकिन उनकी कंपनी में यह इस तरह का पहला मामला है। यहां मेटल डिटेक्टर मशीन होने के कारण पकड़े जाने के डर से कर्मी यह कदम नहीं उठाते। सोने को इस तरह निगलने से कर्मी के स्वास्थ्य को भी काफी नुकसान होता है। सोने की मात्रा ज्यादा होने पर ऑपरेशन से भी गुजरना पड़ता है, इसलिए थोड़े से लालच के लिए इस तरह की हरकत से बचना चाहिए।