{"_id":"5ead398e8ebc3e90984daf65","slug":"gurugram-district-deputy-commissioner-said-every-grain-of-crop-of-farmers-will-be-purchase","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: किसानों की फसल के हर दाने की होगी खरीद, चिंता न करें किसान - जिला उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: किसानों की फसल के हर दाने की होगी खरीद, चिंता न करें किसान - जिला उपायुक्त
Sat, 02 May 2020 02:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 02 May 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लाखों क्विंटल गेंहू और सरसों की हुई खरीददारी
जिला उपायुक्त अमित खत्री ने किसानों से आह्वान किया है कि वह किसी भी प्रकार की चिंता नहीं करें, उनकी फसल का एक एक दाने की खरीद होगी। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 3 लाख 67 हजार 430 क्विंटल गेहूं की खरीद व 1 लाख 13 हजार 790 क्विंटल सरसों को खरीद मंडियों द्वारा की जा चुकी है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नही है,उनकी फसल का दाना-दाना खरीदा जाएगा।
फसलों की खरीदारी के लिए व्यापक स्तर पर रूपरेखा तैयार
उपायुक्त ने बताया कि मंडियों मे आने वाले किसानों की संख्या कोविड-19 संक्रमण के कारण भले ही दो शिफ्टों में 50-50 रखी गई है, लेकिन जब तक किसानों की फसल का दाना-दाना नहीं खरीदा जाएगा तब तक खरीद प्रक्रिया जारी रहेगी। इसलिए किसान अपनी उपज को लेकर बिल्कुल चिंतिंत न हो क्योंकि सरकार द्वारा किसानों की फसलों की खरीदारी करने के लिए व्यापक स्तर पर रूपरेखा तैयार की गई है।
बैंक खातों में खरीदी गई फसलों की पैमेंट
उन्होंने कहा कि जिला की मंडियो में भी फसल खरीदने का कार्य जोरों पर चल रहा है। साथ ही किसानों के बैंक खातों में खरीदी गई फसलों की पैमेंट भी की जा रही है। खत्री ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला में कुल 31 हजार 600 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई, जिसमें 3220 क्विंटल फरुखनगर मंडी में, 22190 क्विंटल हैली मंडी में, 2060 क्विंटल खोड़ मंडी में व 4130 क्विंटल सोहना मंडी में की गई। इसी प्रकार 8570 क्विंटल खरीद सरसो की हुई, जिसमें फरुखनगर मंडी 2080 क्विंटल, हैली मंडी में 4540 क्विंटल, सोहना मंडी में 1950 क्विंटल खरीद की गई है।