फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Cyber Police disclosed more than half of the youth of Bihar-Jharkhand-Bengal in the grip of cyber c

बड़ा खुलासा: साइबर अपराध की जद में बिहार-झारखंड-बंगाल के आधे से अधिक युवा, कई जगह पूरा का पूरा गांव कर रहा ठगी

Mon, 16 Sep 2024 07:17 PM IST
Vikas Kumar मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम।
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम। Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 16 Sep 2024 07:17 PM IST
सार

इस क्षेत्र के युवा पढ़ने में ठीक होते हैं, लेकिन आगे की पढ़ाई के बजाय वह साइबर अपराध के दलदल में फंस रहे हैं। एक लिंक बनाकर 100 लोगों को भेजते हैं, अगर दिनभर में दो भी फंस गए तो उनकी महीनों की कमाई पर हाथ साफ कर देते हैं।

विज्ञापन
Gurugram Cyber Police disclosed more than half of the youth of Bihar-Jharkhand-Bengal in the grip of cyber c
साइबर क्राइम - फोटो : freepik

विस्तार

देशभर में सबसे बेहतर काम करने वाली कमिश्नरेट की साइबर पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है कि बिहार और झारखंड से लेकर वेस्ट बंगाल तक के आधे से अधिक युवा साइबर अपराध की जद में आ रहे हैं। हालत यह है कि इन प्रदेशों में कई तो गांव के गांव ही साइबर अपराध को अंजाम देने में लगे हैं।

विज्ञापन

साइबर पुलिस ने क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी के दो आरोपियों से पूछताछ में इस बात का खुलासा किया कि जहानाबाद, नालंदा, जामताड़ा, गिरीडीह व वेस्ट बंगाल क्षेत्र के लोग इसमें शामिल हैं। साइबर ठगी के पैसे इनके बैंक खातों में गए हैं। ठग इतने शातिर हैं कि वहां के दुकानदार से लेकर पेट्रोल पंप संचालक को भी फंसा लेते हैं। यहां पर साइबर अपराध में सबसे अधिक लोग संलिप्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पीछे कारण यह है कि ठगों को बैंक खाता आसानी से मिल जाता है। यहां के ठगों की ओर से ढाबे व चाय की दुकान पर काम करने वालों के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर उसे मात्र पांच से 10 हजार रुपये में खरीद लिया जाता है। इस क्षेत्र के युवा पढ़ने में ठीक होते हैं, लेकिन आगे की पढ़ाई के बजाय वह साइबर अपराध के दलदल में फंस रहे हैं। एक लिंक बनाकर 100 लोगों को भेजते हैं, अगर दिनभर में दो भी फंस गए तो उनकी महीनों की कमाई पर हाथ साफ कर देते हैं।

विज्ञापन

पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि आरोपी के गांव के आसपास के गांवों में विशेषकर जिला नवादा, नालंदा, शेखपुरा कस्बा, वारसलीगंज व बिहार शरीफ कस्बा में काफी संख्या में युवक टावर लगाने, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप की फ्रेंचाइजी, पतंजली, वाहन एजेंसी व अन्य एजेंसी, फ्रेंचाइजी दिलाने व देने के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी ने बताया कि इसके इलाके के युवक लोगों के पास मैसेज करके और सोशल मीडिया के माध्यम से टावर लगाने, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप, पतंजली, वाहन एजेंसी व अन्य प्रकार की फ्रेंचाइजी देने के नाम का विज्ञापन डालते हैं और फर्जी सैंक्शन लेटर देकर लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं।

देशभर में साइबर अपराध की जांच में बेहतर काम के लिए गृह मंत्रालय की ओर से हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर को सम्मानित किया जा चुका है। कमिश्नरेट की पुलिस आठ माह में 798 साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कर 1200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। ठगी के रिकवरी का प्रतिशत भी सबसे अधिक हरियाणा के पास है। जिन पैसों को फ्रीज करा कर वापस लाया गया है।

बिहार व झारखंड के युवा साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। इस बात का खुलासा साइबर अपराध की जांच में हुआ है। - प्रियांशु दीवान, एसीपी साइबर क्राइम, गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed