फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram CNG pump manager and two colleagues killed by slitting throat police suspect some old employee probe on

गुरुग्राम में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: सीएनजी पंप पर तीन कर्मचारियों की हत्या, पुलिस जता रही ये आशंका

Mon, 28 Feb 2022 10:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 28 Feb 2022 10:25 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने किसी तरह की लूटपाट नहीं की है, यहां तक कि कार्यालय में मृतकों के मोबाइल पड़े मिले हैं।

विज्ञापन
Gurugram CNG pump manager and two colleagues killed by slitting throat police suspect some old employee probe on
गुरुग्राम में सीएनजी पर तीन लोगों की हत्या, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

विस्तार

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित सीएनजी पंप पर काम करने वाले तीन युवकों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह घटना बीती रात 2:40 बजे की बताई जा रही है। मरने वाले तीनों युवक सीएनजी पंप काम करते थे।

विज्ञापन


मरने वालों की पहचान पुष्पेंद्र, नरेंद्र और भूपेंद्र के रूप में हुई है और सभी बदायूं के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें से एक पंप का मैनेजर व अन्य दो सहयोगी हैं। पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन मौके पर पहुंचीं और मुआयना किया।

विज्ञापन

बंद पड़े मिले सीसीटीवी कैमरे

अब तक की पुलिस जांच में पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं। सेक्टर-40 थाना प्रभारी व सीआईए 31 के साथ अन्य टीमें मौके पर हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने किसी तरह की लूटपाट नहीं की है, यहां तक कि कार्यालय में मृतकों के मोबाइल पड़े मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो लोगों की कार्यालय में हत्या और एक की हाईवे पर

पुलिस का मानना है कि मृतक सुबह उठकर पंप खोलने की तैयारी ही कर रहे थे कि हमलावर आए होंगे और धारदार हथियार से उन पर हमला किया गया होगा। घटना में सीएनजी पंप के मैनेजर, सेल्समैन व एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। हमलावरों ने दो व्यक्तियों को कार्यालय में ही मार दिया है जबकि तीसरा भागता हुआ हाईवे की ओर गया गया, जहां पर उसकी मौत हुई है।

किसी पुराने कर्मचारी का हो सकता है हाथ

घटना में किसी पुराने कर्मचारी का हाथ बताया जा रहा है, जो मैनेजर से रंजिश रखता है और उसने पूरी टीम को ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन का कहना है कि जांच चल रही है जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed