फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram CM Khattar got trolled on Twitter when Section 144 was imposed before Diwali people said that nothing is being handled by them

गुरुग्राम: दिवाली से पहले लगाई धारा-144 तो ट्विटर पर ट्रोल हुए सीएम मनोहर लाल, लोगों ने कहा- इनसे कुछ ना संभल रहा

Tue, 02 Nov 2021 02:18 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 02 Nov 2021 02:18 PM IST
सार

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने जिले में दिवाली, गुरुपर्व, कार्तिक पूर्णिमा, क्रिसमस और नए साल पर आतिशबाजी करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। धारा-144 के तहत गुरुग्राम जिला उपायुक्त यश गर्ग ने सोमवार को आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Gurugram CM Khattar got trolled on Twitter when Section 144 was imposed before Diwali people said that nothing is being handled by them
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : Twitter/@mlkhattar

विस्तार

दिवाली से पहले हरियाणा के गुरुग्राम में पटाखे फोड़ने पर रोक लगाने का आदेश देते हुए शहर में धारा-144 लगाए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा उतरा है। उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। यूजर #HinduVirodhiKhattar हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

विज्ञापन


एक यूजर ने लिखा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से उन्हें हटाकर किसी और को सीएम बनाना चाहिए। यूजर ने आगे लिखा इनसे ना तो गुरुग्राम में सड़क किनारे नमाज संभल रही और ना ही मेवात इनके काबू में है। ऊपर से ये अब दिवाली में पटाखों पर रोक लगाने के लिए धारा-144 लगा रहे हैं।
विज्ञापन


एक और यूजर ने लिखा कि पहले हमारे वोट ले लेते हो फिर हमारे त्योहारों पर बैन लगा देते हो। क्या आप सच में हरियाणा के सीएम हो? गुरुग्राम में दिवाली पर धारा-144 क्यों लगाई जाए? दिवाली एक ऐसा त्योहार है जिसे पूरे प्यार और भव्यता के साथ मनाया जाना चाहिए। धारा 144 हटाओ...!
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम जिला प्रशासन ने जिले में दिवाली, गुरुपर्व, कार्तिक पूर्णिमा, क्रिसमस और नए साल पर आतिशबाजी करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। धारा-144 के तहत गुरुग्राम जिला उपायुक्त यश गर्ग ने सोमवार को आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि ये आदेश जनता की सुरक्षा और प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अनुपालन करते हुए जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed