फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Growing craze for lightweight jewellery in an era of high gold prices

Gurugram News: महंगे सोने के दौर में कम वजन के आभूषणों का बढ़ा क्रेज

Thu, 29 Oct 2026 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Growing craze for lightweight jewellery in an era of high gold prices
अनुज जैन। सोना-चांदी वाली खबर के लिए
कीमतों में नरमी आते ही गुरुग्राम के सराफा बाजार में लौटी रौनक, शादियों के लिए खरीदारी तेज
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। सोने-चांदी की ऊंची कीमतों के बावजूद गुरुग्राम के सराफा बाजार में ग्राहकों का उत्साह बरकरार है। पिछले कुछ दिन से कीमतों में आई गिरावट (नरमी) के बाद आभूषणों की खरीदारी में लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है।
सदर बाजार सहित विभिन्न सराफा बाजारों में शादी-विवाह वाले परिवार खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में इस समय सबसे बड़ा रुझान लाइट वेट (हल्के वजन) के आभूषणों की तरफ है। लोग अपने बजट के अनुसार, कम वजन की अंगूठी, चेन, झुमके और मंगलसूत्र खरीद रहे हैं। इसके साथ ही चांदी के सिक्कों और पायल की मांग भी बनी हुई है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों के अनुसार, दाम ऊंचे होने के बावजूद बिक्री पर मंदी का असर नहीं है, बल्कि ग्राहकों ने जरूरत के अनुसार खरीदारी का स्मार्ट तरीका अपना लिया है। कुछ ग्राहक कीमतों में और गिरावट की उम्मीद में बाजार पर नजर रखे हुए हैं, तो कई मौजूदा रेट पर ही खरीदारी करना बेहतर समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
महंगाई ने बदली प्राथमिकता


सोने और चांदी की कीमतें अधिक जरूर हैं, लेकिन इससे बिक्री पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। पिछले कुछ दिन में भाव कम होने के कारण ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। - अनुज जैन, सराफा कारोबारी


कीमतों में गिरावट का असर ग्राहकों की खरीदारी पर देखने को मिल रहा है। कई ग्राहक पहले अधिक कीमतों के कारण खरीदारी टाल रहे थे, लेकिन अब आभूषण खरीद रहे हैं। - आशीष वर्मा, सराफा कारोबारी


महंगाई के बावजूद लोग सोने और चांदी के आभूषण खरीद रहे हैं। चेन, अंगूठी, झुमके और चांदी की पायल की मांग बनी हुई है। अब लोग कम वजन के आभूषण को प्राथमिकता दे रहे हैं। - निखिल गर्ग, आभूषण विक्रेता

कीमतों में हालिया गिरावट के कारण खरीदारी को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है। ग्राहक अपनी पसंद के डिजाइन और बजट के अनुसार आभूषण तैयार करवाना चाहते हैं। - तारा चंद, आभूषण विक्रेता

अनुज जैन। सोना-चांदी वाली खबर के लिए

अनुज जैन। सोना-चांदी वाली खबर के लिए

अनुज जैन। सोना-चांदी वाली खबर के लिए

अनुज जैन। सोना-चांदी वाली खबर के लिए

अनुज जैन। सोना-चांदी वाली खबर के लिए

अनुज जैन। सोना-चांदी वाली खबर के लिए

अनुज जैन। सोना-चांदी वाली खबर के लिए

अनुज जैन। सोना-चांदी वाली खबर के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed