फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Groundwater seepage at Dwarka Expressway underpass disrupts traffic

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास में भूजल रिसाव से यातायात बाधित

Sun, 27 Apr 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Groundwater seepage at Dwarka Expressway underpass disrupts traffic
सेक्टर 102, 102ए, 103 और 104 में भूजल स्तर है अधिक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 102-102ए के बीच स्थित अंडरपास में भूजल स्तर ऊंचा होने के कारण पानी का रिसाव हो रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित अंडरपास को अस्थायी रूप से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, इस क्षेत्र में भूजल स्तर काफी अधिक है, जिससे अंडरपास में लगातार रिसाव की समस्या उत्पन्न हो रही है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 102, 102ए, 103 और 104 में भूजल स्तर ज्यादा होने के कारण सबसे अधिक परेशानी हो रही है। अंडरपास में रिसाव रोकने के लिए विभिन्न तकनीकों का उपयोग किया गया है, लेकिन फिलहाल कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। वहीं, इस क्षेत्र में जीएमडीए द्वारा ड्रेनेज लाइन निर्माण की योजना है, लेकिन निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। ड्रेनेज लाइन न होने से पानी का बहाव अवरुद्ध है, जिससे अंडरपास ही नहीं बल्कि आसपास की कई हाउसिंग सोसाइटियों के बेसमेंट में भी पानी भरने की समस्या बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि अंडरपास में सुधार कार्य जारी है और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही इसे दोबारा यातायात के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article