फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Groom Goes Missing Before Wedding

Gurugram News: शादी से पहले दूल्हा लापता

Thu, 16 Apr 2026 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Groom Goes Missing Before Wedding
नूंह। नूंह जिले के थाना रोजका मेव क्षेत्र के एक गांव से शादी से ठीक पहले एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे की शादी 19 अप्रैल 2026 को तय थी और परिवार कई दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ था। 12 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे उसका बेटा अचानक घर से कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा। परिवार ने आसपास, रिश्तेदारियों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। युवक के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो फोन बंद मिला। लापता युवक की उम्र करीब 23 वर्ष है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed