फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Green development is also necessary along with modern development projects: Bhupendra Yadav

आधुनिक विकास परियोजनाओं के साथ हरित विकास भी जरूरी : भूपेंद्र यादव

Fri, 07 Feb 2025 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Green development is also necessary along with modern development projects: Bhupendra Yadav
अरावली ग्रीन वॉल पार्टनरशिप सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
विज्ञापन

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी समिट में लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दुनिया के नक्शे पर गुरुग्राम तीव्र गति से बढ़ता एक आधुनिक शहर है। इसमें विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के समानांतर हमें हरित क्षेत्र के विकास पर भी विशेष ध्यान देना होगा।
शुक्रवार को यह बात केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कही। वह गुरुग्राम में आयोजित तीन दिवसीय अरावली ग्रीन वॉल पार्टनरशिप सम्मेलन के दूसरे दिन लोगों को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अरावली पर्वत शृंखला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्र को सांस देने के साथ-साथ रेगिस्तान को भी बढ़ने से रोकती है। ऐसे में अरावली के संरक्षण को लेकर सामूहिक प्रयास में हम सभी को अपना योगदान करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्रीन अरावली अभियान को लेकर पूर्णतः सक्रिय है, जिसमें अरावली के विभिन्न चिन्हित बिंदुओं पर ईको रेस्टोरेशन का काम भी सफलतापूर्वक किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार द्वारा प्रकृति व जल संरक्षण को लेकर मिशन लाइफ और एक पेड़ मां के नाम जैसे महत्वपूर्ण अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें लोगों की बढ़ती सहभागिता ने इसे एक आंदोलन का रूप दिया है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने अरावली क्षेत्र में हो रहे क्षरण पर चिंता जताते हुए कहा कि हमें अरावली क्षेत्र में बढ़ते शहरीकरण को एक चुनौती के रूप में देखना होगा। इसके पहले भूपेंद्र यादव ने हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह और अधिकारियों के साथ अरावली पर्वत स्थित नेचर कैम्प का निरीक्षण किया। जहां अरावली जैव विविधता संरक्षण पहल के तहत जैव विविधता व्याख्या केंद्र, अरावली आर्बरेटम, अरावली मूल प्रजाति नर्सरी की आधारशिला भी रखी। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण करने के साथ ही नर्सरी में अरावली प्रजाति से संबंधित वनस्पतियों का बीजारोपण भी किया। राज्य जैव विविधता बोर्ड और द नेचर कंजर्वेंसी इंडिया सॉल्यूशंस (एनसीआईएस) द्वारा संयुक्त तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात के अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट पर विचार विमर्श करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed