फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Government will provide drones and e-vehicles to villagers

Gurugram News: 125 ग्रामीणों को ड्रोन व ई-व्हीकल देगी सरकार

Sun, 10 Dec 2023 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Government will provide drones and e-vehicles to villagers
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कृषि ड्रोन प्रौद्योगिकी कार्यशाला व वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ड्रोन से नैनो उर्वरक का फसल में छिड़काव करने के लिए सरकार ने प्रोत्साहन योजना तैयार की है। इसके तहत खेत में मात्र 100 रुपये के शुल्क पर नैनो तरल यूरिया का छिड़काव हो सकेगा। रविवार को गुरुग्राम के सेक्टर-17 स्थित इफको एफएमडीआई में सहकारी संस्था इफको के कृषि ड्रोन प्रौद्योगिकी कार्यशाला व कृषि ड्रोन वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल ने यह बात कही। इफको के राज्य विपणन प्रबंधक शमशेर सिंह ने बताया कि कृषि ड्रोन योजना के तहत हरियाणा में इफको की ओर से 100 पुरुष व 25 महिलाओं को ग्रामीण उद्यम के रूप में तैयार किया जाएगा। इसमें सभी 125 लाभार्थियों को कृषि ड्रोन व इलेक्ट्रिकल व्हीकल निशुल्क प्रदान किए जाएंगे
कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए ड्रोन उद्यमियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि ड्रोन प्रोत्साहन योजना से जुड़ने वालों को जीवन में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। खेती में कम लागत पर अधिक उत्पादन से किसानों को भी इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सात ड्रोन उद्यमियों को ड्रोन व इलेक्ट्रिकल व्हीकल प्रदान किए। कृषि ड्रोन से ड्रोन उद्यमी क्षेत्र के किसानों को बेहतर सेवा प्रदान करेंगे। साथ ही कृषि ड्रोन युवा उद्यमियों व ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार सृजन करेंगे। कृषि में रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग के कारण गिरते हुए मिट्टी के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इफको के निदेशक एके गुप्ता ने बताया कि नैनो यूरिया और डीएपी के उपयोग को आसान बनाने के लिए अभियान शुरू किया था। इसमें 2500 इफको किसान ड्रोन खरीद सकेंगे। साथ ही 5000 ग्रामीण उद्यमियों का विकास संभव हो सकेगा। इफको के संयुक्त महाप्रबंधक एसएस दलाल ने कृषि में उपयोग हो रहे नैनो यूरिया की जानकारी दी।इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, रामपुरा से वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ डॉ. अनिल यादव, गुरुग्राम के डीडीए डॉ. अनिल कुमार, झज्जर के डीडीए डॉ. जितेंद्र अहलावत व हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए किसान और ड्रोन उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed