फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Government will get AC installed in the homes of electricity consumers

बिजली उपभोक्ताओं के घरों में एसी लगवाएगी सरकार

Sat, 17 Jul 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Government will get AC installed in the homes of electricity consumers
गुरुग्राम। अब सरकार बिजली उपभोक्ताओं के घरों में एयर कंडीशनर लगवाएगी। उपभोक्ताओं को बाकायदा एसी के खर्च पर सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी। सरकार यह सब प्रदेश में ऊर्जा बचत को प्रोत्साहन देने के लिए कर रही है। दरअसल, सरकार घरेलू ऊर्जा खपत पीक लोड को कम करने की दिशा में काम कर रही है। इसी कवायद के तहत सरकार ने उपभोक्ताओं के लिए सुपर एनर्जी एफिसिएंट सप्लिट इनवर्टर एयर कंडीशनर (एसी) लगाने की योजना शुरू की है। हरियाणा के बिजली वितरण निगमों ने प्रदेश में बिजली बचाने और घरेलू लोड कम करने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि यह योजना ग्रामीण तथा शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है, जिसके तहत उपभोक्ता 1.5 टन का ऊर्जा बचत वाला नया एसी लगवाकर या पुराने एसी को बदलकर अपने बिजली बिल को कम कर सकते हैं। यह योजना 24 अगस्त, 2021 तक लागू रहेगी और उपभोक्ता घर बैठे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नया एसी लगवाने पर विभाग द्वारा 4000 व पुराने एसी के बदले नया एसी लगवाने पर 8000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में नया एसी लगवाने पर 2000 व पुराने एसी के बदले नया एसी लगवाने पर 4000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना से संबंधित किसी भी ऑनलाइन त्रुटि या अन्य समस्या के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर-1912 या ई-मेल acreplacement@uhbvn.org.in पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed