{"_id":"6adc979532c211cf400a5e67","slug":"government-schools-must-update-their-school-data-by-november-4-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-105262-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरकारी स्कूलों को चार नवंबर तक अपडेट करना होगा स्कूलों का डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरकारी स्कूलों को चार नवंबर तक अपडेट करना होगा स्कूलों का डाटा
विज्ञापन
पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को उपस्थिति के आधार पर मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को विद्यार्थियों का डाटा निर्धारित समय पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों की उपस्थिति की संबंधित जानकारी एमआईएस पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। इसके लिए 4 नवंबर तक का समय दिया गया है।
शिक्षा निदेशालय की ओर से शुक्रवार को जारी पत्र में कहा गया है कि अनुसूचित जाति और गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी के विद्यार्थियों से संबंधित योजनाओं के तहत दूसरी और तीसरी तिमाही का डाटा पोर्टल पर अपडेट किया जाना है। इसके लिए पहले 22 अक्तूबर तक की समयसीमा निर्धारित की गई थी, लेकिन कई स्कूलों की ओर से अभी तक पूरा डाटा अपडेट नहीं किया गया है।
समय पर डाटा अपडेट करने के निर्देश
शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन आने वाले स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति के आधार पर पूरा डाटा एमआईएस स्कूल पोर्टल पर चार नवंबर तक अपडेट करवाना सुनिश्चित करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में जानकारी अपडेट नहीं होने पर पात्र विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी
पत्र में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाएं। विद्यार्थियों का डाटा अपडेट नहीं होने और इसके कारण किसी विद्यार्थी के योजना के लाभ से वंचित रहने की स्थिति में संबंधित कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय प्रमुख और कक्षा प्रभारी की जिम्मेदारी होगी।