फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Government schools did not receive cleanliness funds; Directorate seeks explanation.

Gurugram News: सरकारी स्कूलों को नहीं मिली सफाई की राशि, निदेशालय ने मांगा जवाब

Sat, 22 Aug 2026 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Government schools did not receive cleanliness funds; Directorate seeks explanation.
निदेशालय ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सफाई और हाउसकीपिंग व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने आई है। स्कूलों में साफ-सफाई, शौचालय, खेल मैदान और बागवानी जैसे जरूरी कार्यों के लिए विभाग की ओर से राशि जारी किए जाने के बावजूद संबंधित स्कूलों को राशि आवंटित नहीं की गई। अब शिक्षा निदेशालय ने गुरुग्राम के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

निदेशालय की ओर से बताया गया है कि जिन प्राथमिक विद्यालयों में पार्ट टाइम वर्कर काम नहीं कर रहे हैं, वहां साफ सफाई समेत अन्य जरूरी कार्य कराने के लिए प्रति विद्यालय 8000 रुपये की राशि जारी की गई थी। यह राशि स्वच्छ प्रांगण योजना के तहत दी गई थी। इसके बावजूद गुरुग्राम समेत फरीदाबाद और झज्जर में स्कूलों को राशि आवंटित नहीं किए जाने पर विभाग ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


निर्देशों के अनुसार इस राशि से स्कूल परिसर, छत, शौचालय और खेल मैदान की सफाई के साथ जलभराव और पानी की निकासी के कार्य भी कराए जाने हैं। निदेशालय ने संबंधित अधिकारियों से पूछा है पहले जारी की गई राशि अभी तक स्कूलों को आवंटित क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छ प्रांगण योजना के तहत जिन राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में पार्ट टाइम वर्कर नहीं हैं, उन्हें सफाई और हाउसकीपिंग कार्यों के लिए प्रति विद्यालय 8 हजार रुपये की राशि दे दी गई है। स्कूलों को राशि आवंटित की जा चुकी है और इससे सफाई, शौचालय, खेल मैदान व अन्य जरूरी कार्य करवाए जा रहे हैं। - सुमिता रांगी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed