{"_id":"612b81e68ebc3e7a2b18c322","slug":"government-is-constantly-trying-to-provide-sports-facilities-gurgaon-news-noi601622197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार खेल सुविधा देने की दिशा में निरंतर प्रयासरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार खेल सुविधा देने की दिशा में निरंतर प्रयासरत
विज्ञापन
गुरुग्राम। खेलो हरियाणा के तहत तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का रविवार को समापन हो गया। प्रदेश के 22 जिलों के 1697 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने नेहरू स्टेडियम में शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को पदक व पुरस्कार वितरित करते हुए उन्हें हॉकी के जादूगर के रूप में विख्यात मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर खेल विभाग के निदेशक पंकज नैन, अतिरिक्त उपायुक्त विकास कुमार मीणा भी उपस्थित रहे।
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बच्चे बहुत ही सौभाग्यशाली हैं क्योंकि प्रदेश की खेल नीति को देश में सबसे अच्छा माना जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा के बच्चे भविष्य में भी ओलंपिक, एशियाई व पैरालंपिक खेलों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए दुनिया में हमारे देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव खेल सुविधा देने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस मौके पर कृषि मंत्री ने खिलाड़ियों की रिफ्रेशमेंट के लिए 2 लाख देने की भी घोषणा की। गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में हॉकी मैदान के खराब एस्ट्रोटर्फ पर पूछे गए सवाल पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि जल्द ही एस्ट्रोटर्फ लगवाया जाएगा, इसको लेकर खेल विभाग द्वारा फाइल पर कार्रवाई की जा रही है।
बिजली नहीं होने से अतिथिगण परेशान
समापन समारोह के दौरान जिला खेल कार्यालय द्वारा पंखे और कूलर लगाकर पूरी तैयारी की हुई थी, लेकिन बिजली नहीं होने के कारण पंखे-कूलर नहीं चल सके। ऐसे में कृषि मंत्री जेपी दलाल, खेल निदेशक पंकज नैन, अतिरिक्त उपायुक्त विकास कुमार मीणा सहित अन्य अतिथिगण गर्मी के कारण पसीने से तर रहे। अधिकारियों ने जिला खेल अधिकारी व अन्य स्टाफ से पंखे नहीं चलने का कारण पूछा तो बिजली नहीं होने की बात कहकर एक-दूसरे को ताकते रहे। वहीं कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षक व खिलाड़ी भी बिजली आने की बाट जोह रहे थे, ताकि गर्मी से राहत मिल सके। लगभग आधा कार्यक्रम बीत जाने के बाद बिजली सप्लाई शुरू हो पाई, जिसके बाद सभी को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
समस्याओं से जूझते रहे खिलाड़ी
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए कई जिलों के खिलाड़ी गुरुग्राम में एकत्र हुए थे, जिनके खाने-पीने, ठहरने और ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था जिला खेल विभाग को करनी थी। तीन रातों को यहां ठहरने के दौरान खिलाड़ी समस्याओं से जूझते रहे। एसडी स्कूल खांडसा में ठहरने वाले खिलाड़ियों अनुराग, दीपक व वरुण का कहना था कि मोबाइल टॉयलेट में पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण सार्वजनिक शौचालय में जाना पड़ा। वहीं काफी खिलाड़ी ठहरने की जगह से स्टेडियम तक आने-जाने में पर्याप्त ट्रांसपोर्ट नहीं मिलने के कारण उन्हें पैदल चलकर ही स्टेडियम तक पहुंचना पड़ा। जबकि खेल विभाग के प्रशिक्षकों का कहना था कि रोडवेज विभाग की बसें समय पर पहुंच जाती थी, लेकिन खिलाड़ी ही बसों में नहीं बैठ रहे थे। जबकि बसों को निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचना होता था।