फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Golden Jagannath Temple is going to be built in Gurugram at a cost of Rs 121 crore.

Gurugram News: 121 करोड़ की लागत से गुरुग्राम में बनने जा रहा स्वर्ण जगन्नाथ मंदिर

Sat, 04 Nov 2023 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Golden Jagannath Temple is going to be built in Gurugram at a cost of Rs 121 crore.
- शुक्रवार को सेक्टर-15 के पार्ट-2 में किया गया शिलान्यास
विज्ञापन

-पांच साल में बनकर तैयार होगा जगन्नाथ मंदिर

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर 15, पार्ट-2 में विश्व के पहले स्वर्ण जगन्नाथ मंदिर का शिलान्यास शुक्रवार को किया गया। यह दिव्य मंदिर युवाओं में सनातन सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को फैलाने के प्रति श्रीश्री जगन्नाथ सेवा संघ की समर्पण भावना का प्रतीक है। शिलान्यास समारोह में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन सचिव और प्रचारक आरएसएस के सुरेश जैन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
समारोह में भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी, दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेज प्रोफेसर बलराम पानी, निवर्तमान मेयर मधु आजाद आईएएस, धर्मेंद्र सिंह और ओडिशा भाजपा के पूर्व राज्य अध्यक्ष समीर मोहंती भी शामिल हुए। सुरेश जैन ने कहा कि स्वर्ण जगन्नाथ मंदिर हमारी भक्ति और सांस्कृतिक शान का प्रतीक बनने जा रहा है। जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। इसकी स्थापना हमारे आध्यात्मिक परिदृश्य को समृद्ध करेगी।
विज्ञापन

मंदिर के अध्यक्ष एपी मलिक ने भी निर्माणाधीन मंदिर के महत्व और भव्यता पर बताते हुए कहा कि इसके निर्माण में करीब 121 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके निर्माण में करीब पांच साल का समय लगेगा। यह मंदिर भक्ति और वास्तुकला का उत्कृष्ट स्तंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed