फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GMDA is building a new path for pedestrians at IFFCO Chowk.

Gurugram News: इफ्को चौक पर पैदल चलने वालों के लिए जीएमडीए बना रहा नया रास्ता

Sat, 04 Nov 2023 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
GMDA is building a new path for pedestrians at IFFCO Chowk.
1.52 करोड़ का है प्रोजेक्ट, पूरा होने के बाद अलग दिखेगी इस चौक की तस्वीर
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शहर के सबसे महत्वपूर्ण जंक्शनों में से एक इफ्को चौक का बड़े पैमाने पर नवीनीकरण किया जा रहा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए ) ने इफ्को चौक का पुनर्विकास शुरू कर दिया है। इफ्को चौक का सुधार जिला सड़क सुरक्षा समिति, गुरुग्राम के परीक्षणों और निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है। यह कार्य सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और पीडब्ल्यूडी निर्देशों के अनुसार और भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) द्वारा निर्धारित नवीनतम दिशा-निर्देशों के साथ किया जा रहा है।

जीएमडीए के मोबिलिटी डिवीजन के मुख्य महाप्रबंधक, कर्नल आरडी सिंघल, ने कहा कि इफ्को चौक शहर का एक महत्वपूर्ण और अत्यधिक व्यस्त चौराहा है, जो पुराने गुरुग्राम को नए गुरुग्राम से जोड़ता है। इस चौक पर खासकर व्यस्त समय में भारी ट्रैफिक जाम रहता है। इस जंक्शन को रि-डिजाइन करने के लिए, यातायात प्रबंधन में सुधार के साथ-साथ इस खंड पर सुरक्षित यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रमुख उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




जिला प्रशासन और राहगीरी फाउंडेशन के समन्वय में इस साल की शुरुआत में इफ्को चौक पर एक परीक्षण आयोजित किया गया था, जिसमें चौराहे पर समग्र गतिशीलता कारक में सुधार करने में उनकी प्रभावकारिता का आंकलन करने के लिए अस्थायी कई सड़क सुरक्षा उपायों को लागू किया गया था। परीक्षण सफल रहा और जीएमडीए अब इस जंक्शन की उपयोगिता को बढ़ाने के लिए आवश्यक उपायों के कार्यान्वयन की दिशा में काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नए डिजाइन में, समर्पित बस बे और ऑटो रिक्शा पिक अप और ड्रॉप ऑफ जोन को शामिल किया गया है ताकि भीड़ कम हो सके और चौक पर इन वाहनों की संगठित आवाजाही को सुविधाजनक बनाया जा सके। इसके अलावा, जहां भी आवश्यकता होगी, वहां स्लिप रोड और ग्रीन एरिया में वृद्धि की जाएगी। नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने के लिए फुटपाथ विकसित किए जा रहे हैं।



टेबल टॉप के निर्माण, थर्मोप्लास्टिक रंबल स्ट्रिप्स बिछाने, सड़क साइनेज और उन्नत दिशा साइनबोर्ड की स्थापना, निर्दिष्ट पैदल यात्री पथ और जेबरा क्रॉसिंग को चिह्नित करने, सड़क सुरक्षा फर्नीचर जैसे सोलर कैट आई, बोलार्ड, रिफ्लेक्टिव रोड स्टड, डेलीनेटर की स्थापना से संबंधित अन्य कार्य, सड़क सुरक्षा सुविधाओं के बीच खतरा मार्कर, वृक्ष परावर्तक, मीडियन मार्कर, मीडियन का विस्तार, सड़क पर धीमी गति और स्टॉप मार्किंग आदि से संबंधित कार्य भी किए जाएंगे।




जीएमडीए इस काम को 1.52 करोड़ रुपये अनुमानित लागत पर पूरा करेगा और अगले वर्ष फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त, जीएमडीए ने चौराहे पर भीड़ कम करने और जनता के लाभ के लिए सभी निर्धारित सड़क सुरक्षा दिशा-निर्देशों को लागू करने में मदद करने के लिए समान मापदंडों पर कन्हई चौक के पुनर्विकास पर भी काम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed