फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Girl student committed suicide

मनचले से परेशान होकर नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाई

Tue, 20 Aug 2019 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Girl student committed suicide
मनचले से परेशान होकर नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाई
विज्ञापन

गुरुग्राम। न्यू पालम विहार में मनचले से परेशान होकर नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने छात्रा को देखकर बचाने की कोशिश की थी, गंभीर हालत में छात्रा को निजी अस्पताल में दाखिल किया गया जहां हालत बिगड़ने पर उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार को अस्पताल में छात्रा की मौत के बाद पिता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बजघेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम आरोपी युवक अंकित यादव को यूपी के बदायूं से गिरफ्तार कर लिया। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आरोपी को गुरुग्राम लाकर उससे पूछताछ की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से यूपी के कुशीनगर के गांव केशव पट्टी निवासी परिवार न्यू पालम विहार इलाके में किराये पर रहता है। उनकी 15 वर्षीय बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। पिता के मुताबिक मूलरूप से यूपी के बदायूं के गांव मांडिया निवासी अंकित यादव नामक युवक न्यू पालम विहार इलाके में रहता है। आरोपी युवक स्कूल जाते वक्त बेटी का पीछा करके परेशान करता था। वह बेटी से दोस्ती करने और शादी करने की जिद कर रहा था। कई दिनों तक बेटी के विरोध करने के बावजूद वह नहीं माना, आखिरकार बेटी इतनी ज्यादा परेशान हो गई कि रविवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बेटी को कमरे में लटकता देखकर परिवार के लोग उसे तुरंत नीचे उतारकर मेट्रो अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता के बयान पर बजघेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी अंकित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। मंगलवार शाम को आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed