फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   girl murdered by lover in front of her mother in Palam Vihar Gurugram CCTV Footage

नेहा हत्याकांड: मौके से आरोपी गिरफ्तार, शादी टूटने से था नाराज; मृतका के पिता ने दर्ज कराई FIR

Mon, 10 Jul 2023 09:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 10 Jul 2023 09:11 PM IST
सार

पालम विहार थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
girl murdered by lover in front of her mother in Palam Vihar Gurugram CCTV Footage
गुरुग्राम पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के पालन विहार इलाके में हत्या की वारदात सामने आई है। पालम विहार थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। पालम विहार इलाके में युवती की उसकी मां के सामने हत्या कर गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें हत्यारा युवती पर चाकू सेे हमला कर रहा है और मृतका की मां उसे बचा रही है। सीसीटीवी में देख सकते हैं कि कैसे गली में चलते फिरते लोगों के बीच इस शख्स ने युवती की हत्या कर दी। मौके पर ही मां ने आरोपी को पकड़ लिया। 

विज्ञापन

सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे गुरुग्राम के गांव मौलाहेङा में एक 19 वर्षीय युवती पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। जिसकी वजह से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के लिए बता दें कि पालम विहार थाना पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान 23 साल के रामकुमार के रुप में हुई।
 

पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला है कि युवती अपने परिवार सहित मौलाहेङा गांव में रह रही थी। आरोपी भी मौलाहेड़ा गांव में रह रहा था। मूलरूप से ये दोनों ही उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के ही रहने वाले हैं। इनके घरवालों द्वारा इन दोनों की सगाई की गई थी। लेकिन किसी कारण से लड़की के घरवालों ने इनकी सगाई तोङ दी थी। जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपी ने मौका पाकर युवती पर हमला कर दिया। आरोपी ने बीच सड़क पर युवती के पेट में चाकू से कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। साथ ही मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। 

विज्ञापन

बारिश से भी नहीं मिटे खून के निशान
नेहा की हत्या के बाद करीब चार घंटे तक खून के निशान नहीं मिटे थे। घटना स्थल पर होने बारिश के साथ-साथ वाहनों के गुजरने के बाद भी खून के निशान पर वहां पर मौजूद थे।

इसके साथ ही लोगों को भी खून के निशान पर लोग चर्चा कर रहे है। बारिश होने के घंटों के बाद भी नेहा का खून वहां पर ऐसा ही पड़ा है जैसे की घटना कुछ समय पहले ही हुई है। खून के निशान के पास खड़े होकर लोग घटना के बारे में तरह-तरह के बातें कर रहे थे। दिन दहाड़े हुई नेहा की हत्या से लोगों के मन में सुरक्षा को लेकर एक सवाल खड़ा कर दिया है।

पुलिस को पिता ने दी शिकायत
एसीपी वरुण दहिया ने बताया कि गांव मौलाहेड़ा में युवती की चाकू से हमला करके हत्या करने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी को वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed