{"_id":"614773ed8ebc3e866161f281","slug":"girl-killed-in-a-collision-between-a-dumper-and-a-car-two-injured-gurgaon-news-noi6055727162","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर व कार की टक्कर में युवती की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर व कार की टक्कर में युवती की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सेक्टर-52 के आंबेडकर चौक के पास तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार में आगे की सीट पर बैठी युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही युवती व पीछे बैठी सहेली गंभीर रूप से घायल है। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल के बयान पर डंपर संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
सोनीपत के सेक्टर-12 की रहने वाली भावना राजपाल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता डाक्टर हैं। वह एक निजी कंपनी में काम करती है। अपनी सहेली स्मृति निवासी सेक्टर-15 हाउसिंग बोर्ड कालोनी सोनीपत के साथ सुशांतलोक सी ब्लाक में रहती है। उसकी शादी की शापिंग के लिए सोनीपत के देव कालोनी में रहने वाली तनवी मदान को गुरुग्राम बुलाया था। वह निर्वाणा कंट्री में अपने दोस्त के पास रुकी हुई थी। रात खाने पीने में देर हो गई। जिसके बाद उसका फोन आया। वह अपनी रूम पार्टनर स्मृति के साथ कार से लेने के लिए एक बजे निर्वाणा कंट्री गई हुई थी। वहां से वापस आने के दौरान आंबेडकर चौक पर तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने उसकी कार में टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।