फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Girl accuses neighbour for molestation

घर आ रही किशोरी से छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

Tue, 10 Sep 2019 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Girl accuses neighbour for molestation
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में किशोरी ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकोहपुर गांव में रहने वाली पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक रविवार देर रात को वह घर पर काम कर रही थी। उसकी 16 वर्षीय बेटी रोती हुई घर आई। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अजीत नामक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की जब उसने विरोध किया तो उसे जातिसूचक शब्द बोले। इसके बाद वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर घर आ गई। पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़िता के भाई ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मां के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप के मुताबिक सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed