{"_id":"6aea33be891424cd9d08ced0","slug":"giri-scooty-killed-in-uncontrolled-underpass-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106301-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अंडरपास में अनियंत्रित होकर गिरी स्कूटी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अंडरपास में अनियंत्रित होकर गिरी स्कूटी, एक की मौत
विज्ञापन
देर रात एक ही स्कूटी से खाना खाने जा रहे थे तीन दोस्त, 2 गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना के गोल्फ कोर्स रोड स्थित ब्रिस्टल चौक अंडरपास में सोमवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इसमें उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान 25 वर्षीय वंश वधवा के रूप में हुई है। वंश मूलरूप से पंजाब के भटिंठा का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार वंश गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता था। वह डीएलएफ फेज-3 यू ब्लॉक नाथूपुर गांव में किराये पर रहता था। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब डेढ़ बजे तीनों युवक खाना खाने के लिए निकले थे। ब्रिस्टल चौक अंडरपास में पहुंचते ही स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी गिर गई। अचानक स्कूटी से गिरने से तीनों युवकों को गंभीर चोट लगी।
हादसे के समय अंडरपास से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने तीनों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान वंश वधवा ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके दोनों साथियों का इलाज चल रहा है। पुलिस अंडरपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है, ताकि ये पता चल सके की हादसा किस तरह हुआ।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक वंश के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचाया गया है। उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस अब उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।