फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Garment factory operator was beaten to death by friends

गारमेंट फैक्टरी के आपरेटर की पीट-पीट कर हत्या

Mon, 25 Apr 2022 04:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
Garment factory operator was beaten to death by friends
गुरुग्राम। उद्योग विहार की गारमेंट फैक्टरी में काम करने वाले ऑपरेटर की दोस्तों ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नाले में फेंक दिया। सेक्टर दस थाना पुलिस ने हत्या व सबूत नष्ट करने के मामले में उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने पुलिस रिमांड के दौरान कबूला कि शराब पीने के दौरान अमित उनको गाली दे रहा था।
विज्ञापन

औरैया के रहने वाले अटल मिश्रा ने बताया कि उनका छोटा भाई अमित मिश्रा उद्योग विहार में पर्ल ग्लोबल गारमेंट फैक्टरी में ऑपरेटर के पद पर काम करता था। वह परिवार के साथ बसई एन्क्लेव में रहता था। पांच दिन पहले अपनी पत्नी से किसी से मिलने की बात कहकर गया था। उसके बाद वापस नहीं लौटा। सेक्टर दस थाना पुलिस को रविवार को उसका शव गढ़ी गांव के पास से जा रहे नाले में मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज कर उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी नाबालिग भी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मृतक की स्कूटी व मोबाइल बरामद कर लिया है। हत्या का कारण शराब पीने के दौरान हुआ विवाद बताया गया है।
विज्ञापन

तीन साल पहले हुई थी युवक की शादी
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि दो साल पहले ही अमित मिश्रा का विवाह हुआ था। उसकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है। उसके बड़े भाई का परिवार भी गुरुग्राम में रहता है। परिवार वालों ने बताया कि ऐसा कभी नहीं हुआ था कि वह बिना बताए गायब हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से दोस्त से मिलने की बात कह कर निकला था अमित
सेक्टर दस थाना पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि फैक्टरी से आने के बाद उसने दोस्त से मिलने की बात कही थी। इतना ही नहीं पड़ोसी से पैसे लेकर दवा भी लाने की बात कही थी । साढ़े 11 बजे रात में पड़ोसी से बात हुई और बारह बजे के बाद से मोबाइल बंद था।
वर्जन
हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बाद पुलिस दो दिन की रिमांड पर लेकर छानबीन कर रही है। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या हुई थी।
राजेन्द्र कुमार , एसीपी सिटी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed