फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Garbage shadows the dream home

Gurugram News: सपनों के घर पर कचरे का साया

Sun, 01 Mar 2026 06:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Garbage shadows the dream home
सी एंड प्लांट बनने से लोगों की चिंता बढ़ी, संवाद में प्रशासन से प्लांट नहीं बनाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-106 स्थित गोदरेज मेरिडियन सोसाइटी के निवासियों ने इलाके में बन रहे कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट के खिलाफ विरोध तेज कर दिया है। करीब 700 परिवारों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर सपनों का घर खरीदा था, लेकिन अब वायु और ध्वनि प्रदूषण ने भविष्य की चिंता बढ़ा दी है।

निवासियों के अनुसार, यह प्लांट रिहायशी सोसाइटियों के बीच बनाया जा रहा है, जिससे 5,000 से अधिक लोगों का जीवन प्रभावित होगा। अमन नौटियाल और अभिषेक खेमका सहित अन्य निवासियों ने बताया कि इलाके की ग्रीन बेल्ट पहले ही कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुकी है। सोसाइटी में न तो स्ट्रीट लाइट है और न ही 24 मीटर की अधूरी सड़क का काम पूरा हुआ है। सार्वजनिक परिवहन के अभाव में लोग महंगे निजी वाहनों पर निर्भर हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्लांट की जगह पार्क या स्टेडियम बनाया जाए। परिणव चौधरी, मनीषा, मंजू शर्मा, राजन जैन और प्रीतीश ने संवाद में प्रशासन से मांग की है कि सीएंडडी प्लांट कोई भी सोसाइटी या निवासी जगह पर नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन

सता रहा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का डर

सोसाइटी के अंदर एक नर्सरी स्कूल है, जिसकी सीमा प्रस्तावित सीएंडडी स्थल से लगती है। इससे आने वाले समय में बच्चों का स्वास्थ्य संबंधी समस्या का डर भी बना हुआ है। - परिणव चौधरी, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने यहां शांति और प्रदूषण मुक्त जीवन जीने के लिए फ्लैट खरीदा है, लेकिन अभी यहां पर बुनियादी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। साथ ही ग्रीन बेल्ट पर कूड़े के ढेर प्रदूषण को बढ़ाने का काम कर रहा है । - अमन नौटियाल, निवासी

सीएंडडीप्लांट के बारे जब बच्चों को पता चला, वह चिंतित हो गए। इस इलाके में पहले से ही प्रदूषण और सार्वजनिक परिवहन की समस्या है। अगर यहां प्लांट बनता है तो जाम और प्रदूषण की समस्या बढ़ जाएगी। - अभिषेक खेमका, निवासी
सड़क पर स्ट्रीट लाइट की कमी है। इससे रात को सड़क पर आवाजाही करने में परेशानी होती है। - मनीषा लाकड़ा, निवासी
घर लेने से पहले 24 मीटर सड़क की दिखाया गया था, लेकिन जमीनी हालात में ऐसा नहीं है। साथ ही सोसाइटी के पीछे कचरा घर बना रहें है। - मंजू शर्मा, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed