फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Garbage is not being collected from homes even before Holi.

Gurugram News: होली के पहले से ही घरों से नहीं उठ रहा कूड़ा

Sat, 07 Mar 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Garbage is not being collected from homes even before Holi.
घर-घर से कूड़ा उठाने के नाम पर की जा रही खानापूर्ति
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। होली पर घरों में कितना कूड़ा एकत्रित होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। जब से नगर निगम ने घर-घर से कूड़ा उठाने वालों को पैसा वसूलना बंद करा दिया है, उसके बाद से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी गली में कब आती है और कब जाती है, किसी को पता ही नहीं चलता है। लोगों का कहना है कि घर-घर कूड़ा उठाने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। पुराने शहर मेंं खांडसा रोड, चार आठ मरला, लक्ष्मी गार्डन, गांधी नगर, ओमनगर क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। घरों से कूड़ा निकाल कर दरवाजे पर रखा हुआ है। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी ही नहीं आती है। तिकोना पार्क के लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में पूर्व पार्षद का भी मकान है। जब तक पार्षद थे तब तक तो आसपास के लोगों की मौज थी। अब पार्षद के घर का कूड़ा नहीं उठ रहा है। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से पांच साल के लिए घर-घर से कूड़ा उठाने का टेंडर लगा हुआ है, जिसे बृहस्पतिवार को खाेला जाना था। टेंडर के लिए ही एजेंसी ने भाग लिया है। इसके चलते इस टेंडर का समय सात दिन बढ़ा दिया गया है।
कोट्स
जब से नगर निगम की ओर से कूड़े की गाड़ी को पैसा देने के लिए मना किया गया है, उसके बाद से गली का कूड़ा उठना कठिन हो गया है। - मनोहर लाल पटवारी, लक्ष्मी गार्डन कोलानी, गुरुग्राम
विज्ञापन


सड़क पर कहीं पर भी कूड़े की गाड़ी की सीटी बजती है तो गली की महिलाएं कूड़ा लेकर खड़ी हो जाती हैं। बाद में पता चलता है कि आवाज चार गली के बाद आई थी। -पप्पू, अगरबत्ती वाले, लक्ष्मी गार्डन कालोनी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन


होली से पहले ही गली में कूड़े की गाड़ी आना बंद हो गई है। इस बात की शिकायत भी की जा चुकी है मगर कोई सुनने वाला नहीं है। -सुधीर कुमार, लक्ष्मी गार्डन, कॉलोनी, गुरुग्राम


नगर निगम की ओर से घर-घर से कूड़ा उठाने वाली व्यवस्था चौपट है। खानापूर्ति के नाम पर कुछ गलियों में गाड़ी कुछ देर के लिए नजर आती है। -दीपक बजाज, लक्ष्मी गार्डन कालोनी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed