फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Garbage cleared from five acres of land

Gurugram News: पांच एकड़ भूमि से साफ किया कचरा

Thu, 08 Jan 2026 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Garbage cleared from five acres of land
मानेसर। नगर निगम मानेसर ने क्षेत्र में जमा लगभग 1.15 लाख टन पुराने कचरे को नौ महीने की मेहनत के बाद वैज्ञानिक तरीके से साफ कर दिया है। सेक्टर-8 की डंपिंग साइट और गांव गढ़ी में जमा कचरा अब प्रोसेस हो गया है। अब इन जगहों पर आने वाले नए कचरे को अलग करके जमा किया जाएगा, ताकि सफाई और बेहतर बनी रहे। नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से यह संभव हो पाया है। डंपिंग साइट पर सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी और सुरक्षा कर्मियों की सक्रिय भूमिका ने प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाया। आयुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि निगम क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed