{"_id":"64e9977e5a62541c2101156a","slug":"gangster-burnt-farmer-s-crop-by-chemical-spray-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: गैंगस्टर ने किसान की फसल को रासायनिक स्प्रे कर जलाया, कृषि मंत्री के आदेश पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: गैंगस्टर ने किसान की फसल को रासायनिक स्प्रे कर जलाया, कृषि मंत्री के आदेश पर केस दर्ज
Sat, 26 Aug 2023 11:41 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:41 AM IST
सार
जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी कुख्यात बदमाश है। उस पर दस से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर थाना क्षेत्र में गैंगस्टर व उसके साथियों ने किसान के खेत में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल पर रासायनिक स्प्रे कर जलाने के मामले में दस महीने बाद कृषि मंत्री के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में बिलासपुर थाना पुलिस ने पुलिस कमिश्नर से फारवर्ड शिकायत के बाद यह केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी कुख्यात बदमाश है। उस पर दस से अधिक मामले दर्ज हैं। बिलासपुर थाने में दी शिकायत में मोकलवास निवासी रमेशचंद ने बताया कि गत वर्ष 27 नवंबर 2022 की शाम करीब 7.50 बजे गैंगस्टर राहुल व उसके चार अन्य साथी वैगनआर गाड़ी से उसके खेत पर गए और वहां पर सरसों व गेहूं की फसल पर रासायनिक दवाई का स्प्रे कर उसकी फसल को जला दिया। इस बारे में जब उन्हें संदेह हुआ तो वे बाइक से खेत पर पहुंचे तो वहां पर राहुल व अन्य मौके पर मिले, लेकिन उसने गाड़ी से कुचलने की धमकी दी, जिससे वह डर गया था। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे दो दिन पहले भी आरोपी उनके ततारपुर रोड वाले खेत में खड़ी सरसों की फसल को रसायनिक स्प्रे कर जला चुके थे।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी, जहां से डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर व भारतीय कृषि अनुसंधान से भी जांच कराई गई, जिस पर फसल में रासायनिक स्प्रे करने की पुष्टि हुई। वहीं इसके बाद कृषि मंत्री को शिकायत दी गई, जनता दरबार में कृषि मंत्री ने इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए तो पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत के बाद बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी राहुल व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन