Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gangster ashok rathi's brother arrested in shooting sarpanch's hosband

सरपंच पति पर हमले के आरोप में गैंगस्टर अशोक राठी का भाई गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2020 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
gangster ashok rathi's brother arrested in shooting sarpanch's hosband
गुरुग्राम/सोहना। सरपंच के पति मनोज डागर पर जानलेवा हमले के तार राठी गैंग से जुड़ गए हैं। इस मामले में 21 दिन बाद सीआईए सोहना ने गैंगस्टर अशोक राठी के भाई महेश उर्फ निशु राठी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया की हमले की पूरी योजना उसने तैयार की थी। भोंडसी जेल में बंद ममेरे भाई व गैंगस्टर पुष्कर के इशारे पर बदमाशों के जरिए हमला कराया गया। पुलिस अब पुष्कर को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी कर रही है। एसीपी प्रीतपाल ने बताया कि आरोपी से कई अहम जानकारियां मिली है जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस जल्द ही हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

15 जुलाई को सोहना शहर थाने से महज 300 मीटर दूरी पर हुई वारदात के बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए सीआईए सोहना जांच में जुटी हुई थी। मंगलवार शाम सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इंडरी मोड़ से महेश उर्फ निशु राठी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि गैंगस्टर अशोक राठी की हत्या के बाद निशु गिरोह में अहम भूमिका निभा रहा था। पूछताछ में उसने खुलासा किया की मनोज डागर पर हमले के लिए कई दिनों से योजना बना रहा था। जेल में बंद ममेरे भाई व गैंगस्टर पुष्कर ने उसे हमलावर उपलब्ध करवाए, जिसके बाद बेटी को अस्पताल दिखाकर वापस घर जा रहे मनोज डागर को नजदीक से निशाना बनाया। हमलावर मनोज को मृत मानकर फरार हुए, लेकिन वह बच गया।
विज्ञापन

मकान पर ताला लगवाना बनी वजह
महेश राठी उर्फ नीशु ने पूछताछ के दौरान बताया कि अलीपुर में अशोक राठी की पत्नी सुषमा की हत्या के बाद उसके पैतृक मकान पर भाई ने कब्जा कर लिया था। मनोज डागर की पत्नी ममता गांव की सरपंच है। मनोज डागर ने अशोक राठी से सुषमा का पैतृक मकान खाली कराने के बाद उस पर ताला लगवा दिया था। यह बात अशोक राठी को नागवार गुजरी। अशोक राठी की हत्या के बाद निशु ने भाई के दुश्मनों से बदला लेने के लिए डागर को सबसे पहले निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed