{"_id":"622ccf50cb83fa07db205959","slug":"gang-rape-of-12-year-old-girl-gurgaon-news-noi63701152","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका। शहर के वार्ड में 12 वर्षीय बालिका के साथ दो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और कार्रवाई में जुट गई।
पीड़िता के पिता ने थाना फिरोजपुर झिरका में दी अपनी शिकायत में बताया कि में बताया कि वह और उसके परिवार वाले दस मार्च को घर से बाहर किसी काम से गए हुए थे, बेटी घर पर अकेली थी। दो युवक उसकी बेटी का अपहरण करके ले गए। बच्ची के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि शहर का रहने वाला पुनीत और संजय ने मिलकर उनकी बेटी का घर से अपहरण कर लिया। उन्होंने बेटी की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस ने भी रात भर बालिका की तलाश की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल पाया। 11 मार्च को अल सुबह 6:45 बजे दोनों आरोपी छात्रा को बीवां रोड पर अकेली छोड़कर फरार हो गए। लड़की को अकेला देख वहां के लोगों ने पूछताछ की तो उसने अपने पिता का नाम बताया और लोगों ने लड़की के पिता को सूचित किया। छात्रा ने रोते हुए अपने पिता को बताया कि पुनीत और संजय ने उसका अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। जांच अधिकारी रेशम ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।