{"_id":"6a4275976adc78a4520d3d86","slug":"gang-involved-in-breaking-into-houses-and-shops-and-stealing-busted-7-accused-arrested-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92997-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घरों व दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घरों व दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों पर चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट सहित 69 मामले पहले से दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना इलाके में मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घरों व दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। गिरोह के 7 आरोपियों को अपराध शाखा फर्रुखनगर की टीम ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी दिल्ली के हैं। आरोपियों में सुल्तानपुरी का तारुल, शाहबाद दौलतपुर का सोनू, मनदीप उर्फ स्कूटी, शाहबाद डेयरी का संजीव उर्फ काली, बवाना का मेराजुल दीवान, रोहिणी सेक्टर-26 का प्रह्लाद कुमार उर्फ राज कुमार उर्फ मोटा व सागर उर्फ सूरज शामिल हैं।
एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में मेडिकल स्टोर के अलावा गुरुग्राम की 5 व दिल्ली की 1 अन्य चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ कुल 69 मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ कर अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है। फर्रुखनगर थाना पुलिस को 25 जून को एक व्यक्ति ने शिकायत दी। इसमें कहा गया कि 24 जून की रात को वजीरपुर मोड स्थित मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। फर्रुखनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में जांच करते हुए अपराध शाखा फर्रुखनगर की टीम ने रविवार को गांव खेड़ा झांझरौला के पास से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि इनका गिरोह है और चोरी की वारदात करते हैं। आरोपी पहले घरों व दुकानों की रेकी करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि वहां कोई मौजूद नहीं है। इसके बाद रात के समय मकानों के ताले या दुकानों के शटर तोड़कर चोरी करते हैं। फर्रुखनगर थाना के मामले में भी मेडिकल स्टोर की रेकी करने के बाद चोरी की थी। आरोपियों ने गुरुग्राम में 5 अन्य वारदात और दिल्ली में एक अन्य वारदात करना कबूल किया है। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी तारुल के खिलाफ चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट के 15 मामले, आरोपी मनदीप उर्फ स्कूटी के खिलाफ चोरी के 7 मामले, आरोपी प्रह्लाद कुमार उर्फ मोटा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के 2 मामले और आरोपी सागर उर्फ सूरज के खिलाफ चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट सहित 45 मामले पहले भी दिल्ली में दर्ज हैं।