फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fury among Rajputs for writing Gurjar behind Samrat Mihir Bhoj

Gurugram News: सम्राट मिहिर भोज के पीछे गुर्जर लिखने से राजपूतों में रोष

Mon, 24 Jul 2023 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 24 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fury among Rajputs for writing Gurjar behind Samrat Mihir Bhoj
गुरुग्राम राजपूत सभा की बैठक में सात दिन का दिया गया अल्टीमेटम
विज्ञापन

राजपूत सभा मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम आज उपायुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कैथल में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के नाम पट्ट पर गुर्जर शब्द लिखने से नाराज राजपूत समाज के लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा। कैथल प्रकरण को लेकर रविवार को राजपूत सभा गुरुग्राम की बैठक सोहना राजपूत भवन में आयोजित हुई। बैठक में राजपूत सभा गुरुग्राम सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से राजपूत समाज के लोग एकत्रित हुए। इस मौके पर राजपूत सभा ने सार्वजनिक रूप से कैथल प्रकरण की निंदा करते हुए जांच की मांग की है। यदि सात दिनों में गुर्जर शब्द नहीं हटाया गया या उस प्रकरण की जांच नहीं हुई तो अगली कार्रवाई को लेकर सरकार और प्रशासन तैयार रहें।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे राजपूत सभा के जिला अध्यक्ष तिलक राज चौहान ने बताया कि राजपूत सभा व समाज में कैथल प्रकरण को लेकर सरकार के प्रति आक्रोश है। राजपूत समाज चुप बैठने वाला नहीं है। जो शिला पट्ट पर राजा मिहिर भोज के पीछे गुर्जर शब्द का इस्तेमाल किया गया अर्थात लिखा गया है, यह निंदनीय है। राजपूत समाज के लोगों द्वारा एतराज उठाने पर सरकार उन पर लाठीचार्ज करती है, यह एक निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में राजपूत समाज की अहम भूमिका रही है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। हम महाराणा प्रताप के वंशज हैं, हमने कभी झुकना नहीं सीखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सरकार के साथ पहले भी थे, आगे भी रहेंगे। लेकिन हम सरकार को आगाह करना चाहते हैं की आगामी सात दिनों में सरकार कैथल में हुए प्रकरण की जांच कराए और शिला पट्ट पर लिखे राजा मिहिर भोज के पीछे गुर्जर शब्द को हटाया जाए। जिसको लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक लिखित ज्ञापन उपायुक्त गुरुग्राम को सौंपा जाएगा। बैठक में करणी सेना के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह, महेश चौहान, राजीव सिंह उजीना, सूबेदार राजबीर, पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, शैलेंद्र चौहान, गजराज सिंह, राजेश सिंह, मुकेश राघव नंबरदार सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed