{"_id":"63e663a1f91d5e74c60daf77","slug":"fraud-with-a-young-man-in-the-name-of-getting-the-job-of-a-gigolo-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिगोलो का काम दिलाने के नाम पर ठगी: पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में गवाए 10 लाख रुपये, जालसजों ने ऐसे बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिगोलो का काम दिलाने के नाम पर ठगी: पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में गवाए 10 लाख रुपये, जालसजों ने ऐसे बनाया शिकार
Fri, 10 Feb 2023 09:03 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 10 Feb 2023 09:03 PM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में जॉब करता था, लेकिन हाल ही में उसका ट्रांसफर गुरुग्राम हो गया था। इसके बाद उसे अनजान नंबर से कॉल आया कि आप पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं। इस पर उसने रजिस्ट्रेशन कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुरुग्राम के साइबर थाना में एक युवक को पार्ट टाइम जॉब के लिए पंजीकरण करना भारी पड़ गया। पंजीकरण के नाम पर युवक से करीब दस लाख ठग लिए गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में जॉब करता था, लेकिन हाल ही में उसका ट्रांसफर गुरुग्राम हो गया था। इसके बाद उसे अनजान नंबर से कॉल आया कि आप पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं। इस पर उसने रजिस्ट्रेशन कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, कुछ लड़कियों के उसके पास कॉल आने लगे और वह झांसे में फंस गया। रजिस्ट्रेशन के नाम पर उससे करीब 10 लाख रुपए ले लिए। जिसका सभी लेन-देन ऑनलाइन किया गया, जिसका पूरा रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन