{"_id":"64eca99c36cdf79156044327","slug":"fraud-of-rs-14-lakh-on-the-pretext-of-part-time-work-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-13250-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पार्ट टाइम काम का झांसा देकर 14 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पार्ट टाइम काम का झांसा देकर 14 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
1..
पार्ट टाइम काम का झांसा देकर 14 लाख रुपये की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर 57 में रहने वाले व्यक्ति से पार्ट टाइम काम देकर ठगों ने लगभग 14 लाख रुपये ठग लिए। इस ठगी में छह लोग शामिल हैं। पीड़ित से दस बार मेंं पैसा जमा कराया गया। साइबर ईस्ट थाना पुलिस आईटी एक्ट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-57 में रहने वाले शंभू लाल ने बताया कि टेलीग्राम ग्रुप में उसे जोड़कर पार्ट टाइम कमाई का लालच दिया गया। वोटिंग के नाम पर 28 असाइनमेंट पूरे करने को कहा गया, जिसके बाद कमिशन राशि तय होनी थी। आरोप है कि कुछ टास्क में रुपये जमा कराए गए, लेकिन फिर मुनाफे के साथ वापस नहीं दिया। पीड़ित ने 6 लोगों पर आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि कुल 13 लाख 74 हजार 825 रुपये जमा करा लिए गए लेकिन रुपये मुनाफे के साथ वापस नहीं किए गए। दस ट्रांजेक्शन में ये रुपये जमा कराए गए।
2..
पार्ट टाइम काम के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर 57 में ही रहने वाले एक व्यक्ति से ठगों ने पार्ट टाइम काम का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी की। साइबर ईस्ट थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आईटी एक्ट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायत सेक्टर-57 निवासी अभिषेक ने दी है। पीड़ित का कहना है कि कुछ दिन पहले वॉट्सएप पर पार्ट टाइम जॉब कर कमाई का मैसेज आया। इसमें वीडियो लाइक व कमेंट करने का टास्क दिया गया, फिर एक टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़कर टास्क देने लगे। इसके बाद प्रीपेड टास्क देने लगे जिस पर मुनाफे के साथ रिफंड का झांसा दिया गया। 5 ट्रांजेक्शन में करीब 5 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए लेकिन मुनाफे के साथ रुपये वापस नहीं किए गए।