{"_id":"612e2cbe8ebc3e7a1604baef","slug":"fourth-and-fifth-grade-children-will-come-to-school-from-today-gurgaon-news-noi6019503100","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से स्कूल आएंगे चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से स्कूल आएंगे चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कक्षा छठी से 12वीं के बाद अब चौथी और पांचवीं कक्षाओं के विद्यार्थी बुधवार से स्कूल आएंगे। कोरोना के मामलों में कमी के बाद सरकार ने इन विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने की घोषणा की है। सरकार के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग की ओर से भी विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने और कोरोना सुरक्षा गाइडलाइन की पालना के लिए एसओपी भी जारी कर दी है।
मंगलवार को स्कूल परिसरों एवं कक्षा के कमरों में सैनिटाइज करने के साथ ही सफाई का कार्य निपटाया गया। स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के साथ ही ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी। जो बच्चे स्कूल नहीं आएंगे, वह ऑनलाइन माध्यम से अपनी पढ़ाई करेंगे। बच्चों को अपने अभिभावकों से अनुमति पत्र लेकर ही पढ़ाई के लिए आना होगा। स्कूली समय के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा। स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे। सभी बच्चों को मास्क लगाकर स्कूल आना होगा एवं अपने साथ पीने के पानी की बोतल लानी होगी।
जिला शिक्षा विभाग के निर्देश पर मंगलवार तक व्यवस्थाएं कर ली गईं हैं। वहीं स्कूलों में शिक्षकों का भी कई बिंदुओं पर ध्यान देना होगा, ताकि कोविड-19 के नियमों के तहत स्कूलों में पढ़ाई कराई जा सके। स्कूल में बच्चों की एक-दूसरे से शारीरिक दूरी, एक विद्यार्थी एक बेंच (डेस्क) पर बैठेंगे। वहीं चौथी व पांचवीं कक्षा के बच्चों अलावा पहली से तीसरी कक्षा का छात्र स्कूल में नहीं आएगा। यदि अन्य कक्षाओं में से कोई छात्र काम लेने के लिए या कुछ समझने के लिए या कॉपी जांच करवाने के लिए स्कूल में आना चाहता है, तो स्कूल आने से पहले अपनी कक्षा के अध्यापक से फोन पर संपर्क करके अनुमति लेनी होगी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ गुरुग्राम के जिला प्रधान दुष्यंत ठाकरान ने बताया कि स्कूलों में शिक्षकों ने अपने स्तर पर सैनिटाइज और साफ-सफाई का कार्य किया हैै। सैनिटाइज करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग या नगर निगम की ओर से कोई सहयोग नहीं किया गया।
विज्ञापन
बुधवार से चौथी व पांचवीं कक्षा के छात्रों की पढ़ाई स्कूलों में शुरू कराई जाएगी। अभिभावकों से अनुमति लेकर आना अनिवार्य रहेगा। स्कूल खुलने से पहले सैनिटाइज व सफाई का कार्य किया जा चुका है। स्कूलों को सैनिटाइज नहीं हुआ है, उनको स्कूल खुलने से पहले ही यह कार्य पूरा करना होगा।
- शशिबाला अहलावत, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, गुरुग्राम।