फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four players from the district will represent the country in the Asian Gymnastics Competition.

Gurugram News: जिले के चार खिलाड़ी करेंगे एशियन जिमनास्टिक प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व

Sat, 01 Nov 2025 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Four players from the district will represent the country in the Asian Gymnastics Competition.
31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक गोवा में आयोजित हो रही है प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। शहर के चार खिलाड़ी राहुल यादव, सागर, शिवम और सचिन का भारत की पुरुष एक्रोबैटिक जिमनास्टिक टीम में चयन हुआ है। यह खिलाड़ी 14वीं एशियन एक्रोबैटिक जिमनास्टिक प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक गोवा में आयोजित की जा रही है।


हरियाणा जिमनास्टिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व उपनिदेशक खेल परसराम ने बताया कि यह पहली बार है जब गुरुग्राम के खिलाड़ी एक साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हरियाणा जिमनास्टिक संगठन के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। इन खिलाड़ियों को तैयार करने और प्रतियोगिता में भेजने के लिए हरियाणा जिमनास्टिक संगठन की पहल पर एमथ्रीएम फाउंडेशन ने स्पॉन्सरशिप दी है।
विज्ञापन



हरियाणा जिमनास्टिक संगठन के अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा और परसराम, प्रशिक्षक अभिषेक त्रिपाठी, देवेंद्र आहूजा, शिवानी बत्रा, संजय शर्मा, सपना अदलखा, गौरव शर्मा, कपिल शर्मा, अफजल और रोहित अटवाल सहित अन्य प्रशिक्षक और खिलाड़ियों ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed