{"_id":"6910e22477404f7eed077afd","slug":"four-people-were-beaten-up-after-entering-a-womans-house-for-protesting-against-molestation-case-filed-against-four-gurgaon-news-c-24-1-pal1006-119174-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला के घर में घुसकर मारपीट, चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला के घर में घुसकर मारपीट, चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
हथीन। उटावड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति के विदेश में होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने पहले महिला से छेड़छाड़ की और बाद में अपने स्वजनों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी रेणु शेखावत ने बताया कि पीड़िता के अनुसार, उसका पति एक साल से सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है। 6 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे वह पशुओं को चारा डालने जा रही थी। उसी वक्त रास्ते में गांव का मुस्तफा आया और बदनीयती से छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह महिला ने खुद को छुड़ाकर घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने भाई मोहम्मद को दी। थोड़ी देर बाद मुस्तफा, उसका भाई मोहम्मद, तुफेल और वारिसा लाठी-डंडों के साथ महिला के घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पीड़िता को बचाया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस पहुंची। घायल महिला को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद