फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four people, including two brothers, arrested for cyber fraud

Gurugram News: साइबर ठगी में दो सगे भाइयों सहित चार गिरफ्तार

Tue, 21 Oct 2025 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Four people, including two brothers, arrested for cyber fraud
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले की साइबर क्राइम टीम ने साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। ये आरोपी देशभर के भोले-भाले लोगों को विभिन्न तरीकों से ठगते थे। कोई ओएलएक्स पर पुरानी गाड़ियों की बिक्री के नाम पर लोगों को झांसे में लेता था तो कोई सोशल मीडिया पर सुंदर लड़कियों के फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील वीडियो भेजकर पैसे ऐंठता था। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है और ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड और अन्य डिजिटल सबूत कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले मामले में आरोपी आसिफ निवासी बसेड़ी बॉस थाना सदर पुन्हाना जिला नूंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि साइबर पोर्टल के माध्यम से जिले में सक्रिय संदिग्ध साइबर अपराधियों की तलाश की जा रही थी। उसी दौरान दो मोबाइल नम्बरों की लोकेशन पुन्हाना क्षेत्र में एक्टिव मिली। जांच में पता चला कि इन नंबरों के जरिए देशभर के लोगों से ऑनलाइन ठगी की जा रही थी। इनसे जौनपुर, उत्तर प्रदेश निवासी विशाल से 5770 रुपये और महाराष्ट्र नागपुर निवासी कैलाश से 19 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। लोकेशन ट्रेस करते हुए टीम ने आरोपी आसिफ को गधा मोड़ जैतलका के पास से काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें दो सिम कार्ड मिले। पूछताछ में आरोपी अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह पुराने वाहन और ऑनलाइन सामान बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। दूसरा मामले में दो सगे भाइयों वारीस और जहीर पुत्र हाकम निवासी लफुरी थाना बिछौर, जिला नूंह को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

तीसरे केस में हसीन निवासी पचगांव थाना सदर तावडू, जिला नूंह को गिरफ्तार किया गया है। हसीन पर आरोप है कि उसने रैपिडो एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके आमजन से संपर्क किया और झूठे टेक्स्ट मैसेज भेजकर उनसे पैसे ऐंठे। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी अलग-अलग तरीकों से देशभर के लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। बरामद मोबाइल और सिम कार्डों की तकनीकी जांच जारी है और संभावना है कि इनसे जुड़े कई और मामलों का खुलासा जल्द होगा। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार निगरानी और कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed