{"_id":"67a11e63c6bda4164b006a4a","slug":"four-injured-in-fight-over-protesting-panchayat-case-registered-against-six-gurgaon-news-c-25-1-as11003-100934-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पंचायत का विरोध करने पर हुए झगड़े में चार घायल, छ पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पंचायत का विरोध करने पर हुए झगड़े में चार घायल, छ पर केस दर्ज
विज्ञापन
मामला शांत होने के बाद रंजिश में किया था लाठी-डंडे और गोली से हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। गांव सूखपुरी में शुक्रवार को पंचायत का विरोध करने पर दो पक्षों के झगड़े में 4 लोग घायल हो गए। इस झगड़े में लाठी डंडो के साथ जमकर फायरिंग भी हुई हैं। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
शिकायतकर्ता मोईन ने बताया कि गांव में सरपंच ने सामाजिक बुराइयों को रोकने के लिए कुछ लोगों को इकट्ठा किया था। मौके पर आरोपी आकिब, नौशाद, जैद, मुबारिक, इरशाद व मुनफेद भी पंचायत में आ गए। जो पंचायत का विरोध करने लगे। इसी बात पर मोईन की आरोपियों के साथ कहासुनी हो गई, जिसमें जिम्मेदार लोगों ने मामला शांत करा दिया। लेकिन, शाम को करीब सात बजे आरोपियों ने मोईन के चचेरे भाई को स्कूल के पास घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
घेरने के बाद आरोपियों ने अपने साथियों को भी बुला लिया। जानकारी मिलने पर जब आसिफ को बचाने के लिए मोईन व परिजन गए तो उन्होंने सभी को जान से मारने की नियत से गोली चला दी। इसमें एक युवक के छर्रे लगे हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़े को शांत कराया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। झगड़े में चार लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा हैं।
विज्ञापन
—-- -- -- -- -- -- -- --
शिकायत के आधार पर छह लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। -नगीना थाना प्रभारी प्रवीण कुमार

—