फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Former MLA Choukkar's remand extended by four days

Gurugram News: पूर्व विधायक छौक्कर का चार दिन बढ़ा रिमांड

Wed, 14 May 2025 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Choukkar's remand extended by four days
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने किया था गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए समालखा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेसी विधायक धर्म सिंह छौक्कर की रिमांड अवधि को अदालत ने चार दिन के लिए बढ़ा दिया है। अदालत ने शुक्रवार को भी रिमांड बढ़ाने के साथ ही पूर्व विधायक के उपचार के निर्देश दिए थे। इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज की अदालत में चल रही है। अगली सुनवाई 17 मई को होगी।

ईडी ने मंगलवार को अदालत में सुनवाई के दौरान दलील दी थी कि शुक्रवार को बढ़ी रिमांड की अवधि में वह आरोपी से पूछताछ नहीं कर सके थे। इस मामले में आरोपी से कई पहलुओं पर पूछतानी की जानी है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने चार दिन का रिमांड और बढ़ा दिया था।
विज्ञापन

अदालत ने शुक्रवार को ईडी को निर्देश थे कि वह पुलिस सुरक्षा में पूर्व विधायक को एम्स में उपचार के लिए लेकर जाए। बचाव पक्ष की तरफ से अदालत में पेश हुए अधिवक्ता प्रशांत यादव ने बताया कि पूर्व विधायक का उपचार एम्स में किया गया है। पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को दिल्ली से ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उनका आरोप है कि ईडी ने हिरासत के दौरान उनकाे प्रताड़ित किया है। गिरफ्तारी के दौरान उनके हाथ की हड्डी टूट गई थी, जिसका उपचार नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed