{"_id":"68239927757d86af300667e5","slug":"former-councillors-nephew-shot-dead-people-block-road-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-57471-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पूर्व पार्षद के भतीजे की गोली मारकर हत्या, लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पूर्व पार्षद के भतीजे की गोली मारकर हत्या, लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। थाने के नजदीक पूर्व पार्षद के भतीजे राकेश (22) की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद युवक के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी और थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग को लेकर बवाल किया। एसीपी सुखबीर ने लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस कर्मियों के निलंबन की मांग को आला अफसरों तक पहुंच दिया गया है। इससे पहले हंगामा कर रहे लोगों ने जाम लगा लगाते हुए बाजार को बंद कर दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
फर्रुखनगर निवासी मुकेश मुर्कीवाला ने बताया कि उसका भतीजा राकेश सैनी क्षेत्र में ही झज्जर चौक पर हलवाई की दुकान चलाता था। सोमवार शाम राकेश की दुकान पर एक युवक समोसा खाने आया था। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आसपास के लोगों ने दोनों को शांत कराया। आरोप है कि युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर गया था।
मुकेश ने बताया कि युवक की ओर से दी गई धमकी के बारे में राकेश सैनी ने रात को ही थाने में शिकायत दी थी। दुकान से चंद कदम की दूरी पर ही थाना है। पूरे मामले की जानकारी देकर सुरक्षा की गुहार लगाई गई थी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राकेश मंगलवार अपनी दुकान पर बैठा था। दोपहर में करीब 12 बजे युवक आया और सीधा दुकान के अंदर घुस कर राकेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसीपी पटौदी सुखबीर और फर्रुखनगर थाना प्रभारी संदीप मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने दुकान से भी साक्ष्य जुटाए।
इसी दौरान मुकेश मुर्कीवाला और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग की। एसीपी सुखबीर ने बताया कि मृतक के बड़े भाई तरुण सैनी की शिकायत पर चार आरोपियों पीयूष, पंकज, विकास व लोकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी स्थानीय है जबकि तीन इस्लामपुर (झज्जर) के रहने वाले हैं। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर से दो गोलियां निकली हैं।