{"_id":"5fa6ddeb8ebc3e9bab1b8d2e","slug":"flower-plants-will-enhance-the-beauty-of-the-city-with-protection-of-the-environment-gurgaon-news-noi5472053168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण की सुरक्षा के साथ शहर की सुंदरता बढ़ाएंगे फूलों के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण की सुरक्षा के साथ शहर की सुंदरता बढ़ाएंगे फूलों के पौधे
विज्ञापन
गुरुग्राम। पर्यावरण की सुरक्षा के साथ फूलों के पौधे गुरुग्राम की सुंदरता को चार चांद लगाएंगे। करीब 52 प्रकार के पौधे तैयार हो चुके हैं और इन्हें पहले से चिन्हित स्थानों पर लगाया जाएगा। इतना ही नहीं गुरुग्राम के प्रबुद्ध लोगों ने पौधों को लगाने व उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ली है।
एक माह पूर्व नगर निगम गुरुग्राम द्वारा जाने माने पर्यावरण सचेतक डॉ. रामजी जैमल को आमंत्रित किया गया था। आमंत्रण का मुख्य उद्देश्य गुरुग्राम में फूलों के पौधों द्वारा न केवल गुरुग्राम की सुंदरता को बढ़ाया जा सके, बल्कि इसके द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी कदम उठाए जा सकें। डॉ. जैमल द्वारा विभिन्न स्थानों पर नर्सरियों के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से 52 प्रकार के फूलों के पौधों के बीज लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया था तथा अब पौध तैयार हो गई है।
शनिवार को डॉक्टर जैमल नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय में पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में फूलों की इस पौध को गुरुग्राम के विभिन्न चिन्हित स्थानों पर लगाकर उनकी देखभाल पर चर्चा की गई। करोड़ों की संख्या में उपलब्ध इन पौधों को बैठक में उपस्थित लोगों ने निजी जिम्मेदारी लेते हुए इस पौध को लगाने और देखभाल की जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरणविद मोनिका खन्ना, रुचिका सेठी, परमिंदर कटारिया, जेई अखलाक अहमद, सीएमजीजीए नयोनिका बसु, मेरा प्यार गुरुग्राम से जुगल राणा, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त धीरज कुमार उपस्थित थे।
इन स्थानों पर लगाए जाएंगे पौधे
तिघरा, शीतल माता मंदिर व मुख्य रोड, राजीव चौक, सेक्टर-46 सीआर पार्क व गुरु नानक पार्क, सेक्टर-4, गोल्फ कोर्स रोड, दिल्ली-गुरुग्राम प्रवेश मार्ग आदि स्थानों पर ये पौधे लगाए जाएंगे।