फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Flat not received even after 100% payment, allottee has heart attack

Gurugram News: 100 फीसदी भुगतान के बाद भी नहीं मिला फ्लैट, आवंटी को हार्ट अटैक

Fri, 07 Jul 2023 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
Flat not received even after 100% payment, allottee has heart attack
माहिरा सेक्टर-68 का रुका हुआ प्रोजेक्ट
पीड़ित ने कहा-प्रधानमंत्री का फोटो और रेरा का पंजीकरण देखकर किया था फ्लैट बुक
विज्ञापन


सेक्टर-68 माहिरा होम्स प्रोजेक्ट के आवंटियों की तकलीफ कम होने का नाम नहीं ले रही

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-68 स्थित माहिरा होम्स प्रोजेक्ट के आवंटियों की तकलीफ कम होने का नाम नहीं ले रही है। 100 फीसदी भुगतान करने के बाद भी फ्लैट नहीं मिलने पर एक आवंटी को हार्ट अटैक आ गया। पीड़ित का कहना है कि उसने प्रधानमंत्री का फोटो और रेरा का पंजीकरण देखकर प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक किया था। बाद में दबाव डालकर पूरा भुगतान ले लिया गया। अब पीड़ित ने मुख्यमंत्री कार्यालय और प्रधानमंत्री कार्यालय में गुहार लगाई है कि उसे फ्लैट न सही, उसने जो पैसा दिया है उसे वापस कराया जाए।
दिल्ली निवासी पीड़ित एस कुमार का कहना है कि उसने माहिरा होम्स में 2018 में फ्लैट बुक किया था। कोरोना महामारी के दौरान भी उससे बिल्डर ने पैसा लिया। वह पूरा पैसा दे चुका है लेकिन अभी प्रोजेक्ट रुका हुआ है। कब पूरा होगा इसका कोई पता नहीं। इससे पहले एक महिला ने बैंक लोन की ईएमआई के लिए दबाव डाले जाने पर आत्महत्या का प्रयास किया था। अन्य आवंटी भी हैं जो अलग-अलग तरह से परेशान हैं। इसी प्रोजेक्ट के लिए फर्जी दस्तावेज निदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग कार्यालय में प्रस्तुत किए जाने पर बिल्डर सहित आर्किटेक्ट के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। इस प्रोजेक्ट के साथ-साथ शहर में माहिरा के अन्य चार प्रोजेक्ट भी हैं जो रुके पड़े हैं। इससे 2500 से ज्यादा आवंटियों का पैसा फंसा हुआ है। 10 एकड़ के इस प्रोजेक्ट में 12 टावर हैं। इनमें 1497 यूनिट हैं। 24 मीटर की सड़क के साथ प्रोजेक्ट की कनेक्टिविटी है।
विज्ञापन



आज माहिरा होम्स के खरीदार करेंगे प्रदर्शन

रुके हुए प्रोजेक्ट को शुरू करवाने और जल्द से जल्द फ्लैट खरीदारों को उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शनिवार को सेक्टर-68 माहिरा होम्स के खरीदार साइट पर पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed